{"_id":"6ae2c6470c2b98c45005b21f","slug":"arnab-cyclone-impact-in-bilaspur-schools-closed-today-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में 'अर्नब' का असर: स्कूलों में आज छुट्टी; आसमान में छाये काले बादल, हो रही बारिश, चलेंगी तेज हवायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में 'अर्नब' का असर: स्कूलों में आज छुट्टी; आसमान में छाये काले बादल, हो रही बारिश, चलेंगी तेज हवायें
Thu, 29 Oct 2026 09:36 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:36 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की वजह से मौसम ने करवट फेरा है। मिजाज बदला हुआ है। संभावित भारी बारिश को देखते हुए बिलासपुर जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में संभावित परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की वजह से मौसम ने करवट फेरा है। मिजाज बदला हुआ है। संभावित भारी बारिश को देखते हुए बिलासपुर जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में संभावित परेशानी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 29 अक्टूबर को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर संभावित अतिवृष्टि और प्रतिकूल मौसम की आशंका को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
अनर्ब चक्रवात को लेकर पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी है। आज 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जगहों के लोगों को अलर्ट रहने के लिये कहा गया है।
विज्ञापन
कैसा रहेगा आज का मौसम?
प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं। 40 से 50 की रफ्तार से तेज हवायें चल सकती हैं।
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
अर्नब चक्रवात बंगाल की खाडी के पश्चिम मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके पश्चिम मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफाम' में और 27 अक्टूबर तक एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की संभावना है। इसके उत्तर-पधिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के पास) को पार करने करने की संभावना है। उस समय यह एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवातीय तूफान' के रूप में होगा। इससे हवा की अधिकतम गति 115-125 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। यह झोकों के साथ 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।