{"_id":"692061106b86e477bd0cb509","slug":"application-for-yuva-ratna-samman-started-in-chhattisgarh-youth-will-get-respect-and-awards-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ में 'युवा रत्न सम्मान' के लिए आवेदन शुरू, युवाओं को मिलेगा सम्मान और पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ में 'युवा रत्न सम्मान' के लिए आवेदन शुरू, युवाओं को मिलेगा सम्मान और पुरस्कार
Fri, 21 Nov 2025 06:24 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 21 Nov 2025 06:24 PM IST
सार
यह सम्मान उन युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को दिया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और समाजसेवा द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए 'युवा रत्न सम्मान' के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह सम्मान उन युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को दिया जाएगा जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और समाजसेवा द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य युवाओं और संगठनों के योगदान को सम्मानित करना और उन्हें आगे बेहतर कार्यों के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत असाधारण और विशिष्ट सेवा श्रेणी में एक युवा को ढाई लाख रुपए और एक स्वैच्छिक संगठन को पांच लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
वहीं सामाजिक सेवा, साहित्य, उद्योग एवं व्यापार, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन, कला, संगीत, लोककला और महिला एवं बाल विकास (केवल महिलाओं के लिए) जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चयनित युवाओं को एक लाख रुपए की नकद राशि के साथ सम्मान पत्र, पदक और शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस सम्मान के लिए आवेदन करने वाला युवा छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 1 अप्रैल 2025 को न्यूनतम 15 वर्ष तथा 31 मार्च 2026 तक अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक युवा और संगठन अपने आवेदन निर्धारित तिथि तक सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, जिला रायपुर में जमा कर सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारी या मार्गदर्शन के लिए आवेदक वरिष्ठ प्रशिक्षक टीएन रेड्डी से मोबाइल नंबर 9424214947 पर संपर्क कर सकते हैं