{"_id":"5cd1b82abdec220746189e05","slug":"anti-naxal-combat-force-30-women-commandos-included-in-drg-for-the-first-time-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में पहली बार नक्सलियों से भिड़ेगा महिला कमांडो दस्ता, 30 महिला सैनिक डीआरजी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में पहली बार नक्सलियों से भिड़ेगा महिला कमांडो दस्ता, 30 महिला सैनिक डीआरजी में शामिल
Tue, 07 May 2019 10:24 PM IST
अमर शर्मा
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 07 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
महिला कमांडो (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ पुलिस ने पहली बार अपनी नक्सल विरोधी फ्रंटलाइन फोर्स जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) में महिला कमांडो को जगह दी है। अब राज्य में महिला कमांडो दस्ते नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए दिखाई देंगे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये महिला कमांडो पिछले एक महीने में तीन नक्सल कमांडरों को ढेर करने वाली सुरक्षा बलों की ‘शार्ट एक्शन टीमों’ का हिस्सा थीं।
विज्ञापन
देवी दंतेश्वरी के नाम पर ‘दंतेश्वरी लड़ाके’ नाम से गठित यह विशेष दस्ता राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में जिला रिजर्व गार्ड में शामिल किया गया है। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के मुताबिक, यह डीआरजी महिला कमांडो की अपनी तरह की पहली प्लाटून है। इन महिला कमांडो के दल को शामिल करने के साथ ही डीआरजी दंतेवाड़ा में अब कुल 6 प्लाटून हो गई हैं।
विज्ञापन
इस महिला प्लाटून के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले पल्लव के मुताबिक, इससे पहले बस्तर में भी राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों में महिला सैनिकों को अभियान में शामिल किया गया है, लेकिन वहां उनकी भूमिका सीमित रखी गई थी। यह पहली बार है कि पूरी तरह महिला कमांडो की टीम अशांत क्षेत्रों में पुरुष डीआरजी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अभियान का संचालन करने के लिए गठित की गई है। बता दें कि डीआरजी में अधिकतर स्थानीय युवा भर्ती किए जाते हैं, जिनमें नक्सली संगठनों को छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले युवा होते हैं।
विज्ञापन
ऐसा है महिला दल
- 30 महिला कमांडो हैं दल में डीएसपी दिनेश्वरी नंद के नेतृत्व में
- 10 कमांडो आत्मसमर्पण करने वालीं नक्सलियों में से चुनी गईं
- 10 कमांडो पूर्व सलवा जुडूम (स्थानीय लड़ाकों के समूह) का हिस्सा रहीं थीं
- 03 महीने की ‘जंगल युद्ध’ से जुड़ी कठोर ट्रेनिंग सभी को दी गई है
इसलिए होगा खास प्लाटून
- स्थानीय होने का मिलेगा महिलाओं को फायदा
- आसानी से घुल-मिल जाएंगी नक्सल प्रभावित ग्रामीणों में
- पूर्व नक्सली होने के चलते उनके तौर-तरीकों की जानकार
- जंगली ऊंचे-नीचे एरिया और स्थानीय भाषा की जानकार
- स्थानीय वेशभूषा की जानकार, छिपकर निगरानी में सक्षम