{"_id":"636654d22061f9391616a484","slug":"angry-young-man-blew-his-scooty-in-front-of-the-showroom-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: शोरूम के सामने स्कूटी को किया आग के हवाले, ठीक सर्विस नहीं मिलने से नाराज था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: शोरूम के सामने स्कूटी को किया आग के हवाले, ठीक सर्विस नहीं मिलने से नाराज था युवक
Sat, 05 Nov 2022 05:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 05 Nov 2022 05:49 PM IST
सार
सर्विस शोरूम के अधिकारियों द्वारा स्कूटी की सर्विसिंग ठीक नहीं देने से नाराज उस युवक ने अपनी खुद की स्कूटी में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी।
विज्ञापन
स्कूटी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर वाहन चालकों को अपनी ही गाड़ी को सर्विस करवाने में कई बार माथापच्ची करनी पड़ती है बावजूद भी उसके उम्मीदों पर कंपनी सर्विस देने में खरा नहीं उतर पाते। ऐसे ही एक ग्राहक की नाराजगी बिलासपुर के तिफरा ओवरब्रीज के नीचे शोरूम में देखने को मिली। जहां नाराज ग्राहक ने जमकर हंगामा करते नारेबाजी की और अपनी स्कूटी को शोरूम के बाहर खड़ा कर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, नितिन लाल नामक युवक साढे तीन साल पहले जांजगीर जिले पासिंग की होन्डा स्कूटी को खरीदा था। आरोप है कि उसने जब से स्कूटी खरीदी थी तब से वह बार-बार खराब हो जाती थी। जिसके चलते उसे बार-बार सर्विस के लिए स्कूटी को लाना पड़ता था, मुफ्त सर्विस की बात उससे कहकर सर्विस चार्ज की मांग करते थे।
विज्ञापन
सर्विस शोरूम के अधिकारियों द्वारा गाड़ी की सर्वसिंग ठीक नहीं देने से नाराज उस युवक ने अपनी खुद की स्कूटी में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग लगने की वजह से गाड़ी धूं-धूं कर पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं अचानक हुई इस घटना से आसपास मे हड़कम्प मच गया। इस पूरे मामले में ग्राहक गाड़ी शोरुम की बेकार सर्विस और अनदेखी से काफी नाराज था। जिसके बाद उसने फैसला लेते हुए अपनी स्कूटी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहीं किसी अनहोनी की आशंका से घबराए कर्मचारियों और लोगो ने इस दौरान रेत और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई थी।
विज्ञापन