{"_id":"671a38e1e45b3bc861001732","slug":"an-employee-upset-over-not-getting-salary-for-two-months-consumed-poison-in-korba-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बच्चों को भूख से बिलखता नहीं देख सकता': दो महीन से नहीं मिला वेतन, परेशान होकर कर्मचारी ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बच्चों को भूख से बिलखता नहीं देख सकता': दो महीन से नहीं मिला वेतन, परेशान होकर कर्मचारी ने खाया जहर
Thu, 24 Oct 2024 05:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:39 PM IST
सार
कोरबा में वेतन न मिलने से परेशान होकर एक कर्मचारी ने जहर खा लिया। इलाज के लिए उसे तुरंत अस्ताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो माह से वेतन न मिलने के कारण केबल कर्मी ने जहर खा लिया। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसके प्राण बचा लिए। केबल कर्मी ने एक केबल ऑपरेटर विक्की गुलाटी पर आरोप लगाया है कि उसने दो माह का वेतन नहीं दिया है, जिसके कारण उसके परिवार के सामने भूखे मरने की स्थिति निर्मित हो गई है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती कराया युवक का नाम रविंद्र सिंह है, जो निवासी पोड़ी बहार कोरबा का है। रविंद्र ने सुबह जहर का खा लिया, जैसे ही इसकी भनक परिजनों को लगी उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। युवक का कहना है कि वह घंटाघर कोरबा में स्थापित एक केबल नेटवर्क में काम करता है, उसे प्रतिमाह 8000 रुपये देने का आश्वासन दिया गया, लेकिन पिछले दो माह से उसे वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
इसके कारण उसके परिवार के सामने रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। बच्चों का भूख से बिलखना और पत्नी के ताने से परेशान होकर उसने जहर खा लिया। रविंद्र ने विक्की गुलाटी नामक केबल ऑपरेटर पर इस स्थिति के निर्माण का आरोप लगाया है। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने रविंद्र का बयान लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर युवक का बयान दर्ज किया गया है। उसने बताया कि घंटाघर स्थित एक लोकल टीवी नेटवर्क में काम करता है और उसे पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। दीपावली सीजन होने के कारण वो वेतन की मांग कर रहा था। नहीं मिलने पर वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसके बाद वह घर पहुंचा और वेतन को लेकर पत्नी से विवाद हुआ और उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।