फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Amulkar who contested elections as independent after rebelling against Congress said not unhappy with party

CG Election 2023: कांग्रेस से निकाले गए अमूलकर बोले- कांग्रेस से दुखी नहीं हूं, कर्मा परिवार ने पल-पल छला है

Thu, 26 Oct 2023 09:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Oct 2023 09:49 PM IST
सार

बयान में उन्होंने कहा है कि मैं बारसूर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हूं और कांग्रेस का मुस्तैद सिपाही हूं। इसके बाद भी मुझे निर्दलीय के रूप में बगावत करनी पड़ रही है, मन विचलित है और बेहद दुखी भी है। कांग्रेस की खिलाफत करना मजबूरी है।

विज्ञापन
Amulkar who contested elections as independent after rebelling against Congress said not unhappy with party
निर्दलीय प्रत्याशी अमूलकर नाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी से निष्काषित किये गये दंतेवाड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी अमूलकर नाग ने पार्टी से निष्कासन के बाद एक बयान जारी किया है। बयान में उन्होंने कहा है कि मैं बारसूर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हूं और कांग्रेस का मुस्तैद सिपाही हूं। इसके बाद भी मुझे निर्दलीय के रूप में बगावत करनी पड़ रही है, मन विचलित है और बेहद दुखी भी है। कांग्रेस की खिलाफत करना मजबूरी है। बस्तर में अब शहीद महेंद्र कर्मा जैसा नेता नहीं है। वे सही मायने में जननायक थे। उनके बेटे दीपक कर्मा भी बेहतर थे। अब तो पांच-पांच विधायकों का दंश आम जनता झेलती है। 

विज्ञापन

नाग ने आगे कहा कि दंतेवाड़ा में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा बची ही नहीं है। एक परिवार की विचार धारा से कार्यकर्ताओं का भविष्य पार्टी में तय किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव हेतु पार्टी के 19 दावेदारों के साथ मैंने भी अपनी दावेदारी पेश की थी। पार्टी ने दावेदारों के सर्वे रिपोर्ट को टिकट तय करने का सर्वोच्च आधार माना लेकिन दंतेवाड़ा विधानसभा के लिए उम्मीदवार तय करते समय विधायक परिवार की नकारात्मक सर्वे रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दावेदारों की सकारात्मक सर्वे रिपोर्ट को दरकिनार कर पुनः विधायक परिवार से छविन्द्र कर्मा को टिकट दिया गया। इन दो कार्यकालों में दंतेवाड़ा की जनता ने परिवार से एक विधायक नहीं बल्कि पांच-पांच विधायकों को सहन किया। शहीद महेंद्र कर्मा एवं दिवंगत दीपक कर्मा हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के सुख दुःख में खड़े रहे और उनके जाने के बाद कर्मा परिवार सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जनता के शोषण में लगा रहा। वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा 2018 में अपनी मां देवती कर्मा के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतर रहे थे। नामांकन फार्म तक ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed