फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Amit Shah will address 14 thousand BJP leaders during Chhattisgarh visit

छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे अमित शाह, 14 हजार कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Fri, 21 Sep 2018 03:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Fri, 21 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah will address 14 thousand BJP leaders during Chhattisgarh visit

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को रायपुर जाएंगे। वह सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले भाजपा के नए कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। उसके बाद लॉजिस्टिक पार्क में 14 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिन कार्यकर्ताओं को शाह दो घंटे तक संबोधित करेंगे उनमें शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ पालक और बूथ प्रभारी शामिल हैं।

विज्ञापन


800 विशेष कार्यकर्ताओं से लेंगे मंत्री और विधायकों का फीडबैक

शाह का छत्तीसगढ़ दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि वह 800 विशेष कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इन कार्यकर्ताओं में समयदानी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और कोर कमेटी के सदस्य शामिल हैं। शाह इनसे इनके विधानसभा सीट वार मंत्रियों, भाजपा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों का फीडबैक लेंगे। इसी बैठक में छत्तीसगढ़ के कई कद्दावर नेताओं का भविष्य तय होगा। मंत्रियों की टिकट कटने की जो सूचनाएं लगातार भाजपा खेमे से आ रही हैं, इस बैठक के बाद तय हो जाएगा कि किसकी टिकट कटनी है और किस मंत्री-विधायक को टिकट मिलेगा। यही कारण है कि शाह के दौरे से पहले ही  दिग्गज नेताओं की धड़कने तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


5 हजार बाइकर्स होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ भाजपा ने शाह के जोरदार स्वागत की तैयारी की है। एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक शाह को रैली के रूप में लाया जाएगा। अमित शाह की रैली में 5 हजार बाइकर्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश भर से कार्यकर्ता अमित शाह के स्वागत के लिए रायपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सादा भोजन करेंगे अमित शाह

Amit Shah will address 14 thousand BJP leaders during Chhattisgarh visit

शाह के दौरे की तैयारियों में लगे भाजपा के एक नेता ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि शाह के लिए सादा भोजन तैयार करवाया जाएगा। उनके मैन्यू में कोई विशेष व्यंजन शामिल नहीं किया गया है। इसके पहले के दौरे में भी शाह ने केवल सादी सब्जी, रोटी, दाल और चावल भोजन में शामिल करवाया है। उसे देखते हुए इस बार भी सादा भोजन ही रखा गया है।

मोदी के साथ लौटेंगे या पहले, इसे लेकर संशय

अमित शाह 21 सिंतबर को रायपुर पहुंचेंगे। उसके ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर के जांजगीर चांपा जाएंगे। शाह 20 सिंतबर को ही वापस लौंटेंगे या नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुकेंगे, इसे लेकर अभी भाजपा में भी संशय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed