फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023 Amit Shah and Yogi Adityanath Will Hold Roadshow in Kabirdham for Two Days

CG Election: कबीरधाम में भाजपा का दो दिन तक बड़ा कार्यक्रम, तीन को अमित शाह और चार को सीएम योगी करेंगे रोड शो

Thu, 02 Nov 2023 02:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Nov 2023 02:15 PM IST
सार

Chhattisgarh Vidhan Sabha Chunav: तीन नवंबर शुक्रवार को अमित शाह और  चार नवंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कवर्धा में रोड शो करेंगे। कबीरधाम जिले के पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चरण के अंतर्गत सात नवंबर को मतदान होना है। 
 

विज्ञापन
CG Election 2023 Amit Shah and Yogi Adityanath Will Hold Roadshow in Kabirdham for Two Days
सीएम योगी आदित्यनाथ और अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में प्रथम चरण के अंतर्गत सात नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस, भाजपा, आप समेत अन्य पार्टी व प्रत्याशी द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कवर्धा में भाजपा का दो दिन तक बड़ा कार्यक्रम होगा। 
विज्ञापन


तीन नवंबर शुक्रवार को अमित शाह तो शनिवार यानी चार नवंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कवर्धा में रोड शो करेंगे। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार, तीन नवंबर शुक्रवार को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में प्रचार करने अमित शाह आ रहे है। अमित शाह सुबह 10 बजे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रणवीरपुर के स्कूल ग्राउंड (दशहरा मैदान) में विजय संकल्प महारैली में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


वहीं, शनिवार यानी चार नवंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कबीरधाम जिले के पंडरिया व कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम योगी दोपहर दो से तीन बजे तक पंडरिया में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। पंडरिया के बाद सीधे कवर्धा आएंगे, जहां दोपहर 3.30 बजे से रोड शो व आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों ने पीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे का किया विरोध
वहीं, नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरे का विरोध किया है। नक्सली प्रवक्ता विकल्प ने पीएम मोगी और सीएम योगी के चुनावी दौरों का बहिष्कार किया।  माओ प्रवक्ता विकल्प भाजपा और कांग्रेस पर ने वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed