फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Amit Shah address public meetings in Jagdalpur and Kondagaon CG Election

CG Election 2023: आज जगदलपुर और कोण्डागांव में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, नामांकन रैली में होंगे शामिल

Thu, 19 Oct 2023 06:07 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Oct 2023 06:07 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 19 अक्तूबर को जगदलपुर व कोण्डागांव में जनसभा होगी। इसके साथ ही भाजपा के विधानसभा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भी शिरकत करेंगे। 
 

विज्ञापन
Amit Shah address public meetings in Jagdalpur and Kondagaon CG Election
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को बस्तर संभाग के जगदलपुर व कोण्डागांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही भाजपा के विधानसभा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शिरकत करेंगे। अमित शाह विशेष विमान से गुरुवार दोपहर 12:05 मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां से लालबाग मैदान में जाएंगे, जहां दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन




वहीं से बस्तर जिले की तीन विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी किरणदेव जगदलपुर, मनीराम कश्यप बस्तर और विनायक गोयल चित्रकोट कार्यकर्ताओं के साथ रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे व नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जगदलपुर के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोण्डागांव में पुलिस मैदान में दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


वहां कोण्डागांव व केशकाल विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुश्री लता उसेण्डी व नीलकंठ टेकाम अपना नामांकन पत्र कार्यकर्ताओं की रैली निकाल कर दाखिल करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शाम 4:05 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट आयेंगे और सीधे दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed