फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Two trucks collide head on one dead three seriously injured in incident in Ambikapur

Ambikapur: दो ट्रकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, घटना में एक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 22 Feb 2024 07:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 07:16 PM IST
सार

जिस ड्राइवर की मौत हुई वह सीतापुर से नीलगिरी का लकड़ी लोड किया था,उसी ट्रक ड्राइवर की मौत होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Two trucks collide head on one dead three seriously injured in incident in Ambikapur
दो ट्रकों में जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बतौली और लुंड्रा थाना क्षेत्र में बेलकोटा पुलिया में तीव्र गति के चक्कर में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमे से एक ट्रक ड्राइवर की जिला अस्पताल अम्बिकापुर ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।

विज्ञापन

 

जिस ड्राइवर की मौत हुई वह सीतापुर से  नीलगिरी का लकड़ी लोड किया था,उसी ट्रक ड्राइवर की मौत होना बताया जा रहा है। तीन लोग गंभीर अवस्था में हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर और जिला अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया है। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथ पुर से  जिला अस्पताल अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन

 

बुधवार रात 10 बजे हुए इस भीषण हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में जाम लग गया। सिलसिला पुलिया में दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों ने पुलिया के ऊपर जाम की स्थिति बन गई।नीलगिरी के लट्ठों से लोड ट्रक से लट्ठे पुल पर गिर गए जिससे आवागमन अवरुद्ध होगया।दुर्घटना के बाद पुलिया के दोनों ओर ट्रकों और बड़ी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।बसें और छोटी चारपहिया वाहन रघुनाथपुर से डायवर्ट होकर बतौली आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लम्बा जाम,13 घंटे बाद खुला एनएच 

बुधवार रात 10 बजे हुई दुर्घटना से पुलिया के दोनों ओर सैकड़ों बड़ी वाहनो का जाम लग गया।छोटी चारपहिया और यात्री बसें 15 किलोमीटर अधिक चलकर बतौली पंहुच रही थी।सुबह 11 बजे सड़क पर आवागमन चालू हो सका।बतौली और रघुनाथ पुर पुलिस रात से ही सड़क खाली कराने के लिए मशक्कत कर रही थी।नीलगिरि के लट्ठों को हटाने के लिए हाइड्रा लेकर आया गया था। 


बुधवार की रात 10 बजे बतौली और लुंड्रा पुलिस के सीमा पर सिलसिला पुलिया में अम्बिकापुर की ओर से आ रही कोयला लोड ट्रक क्रमांक राजस्थान 02 जी बी 7167 रायगढ़ की ओर जा रही थी। सीतापुर तरफ से आ रही नीलगिरी लट्ठों से  लोड कर अंबिकापुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 15  ए सी  5403 से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे नीलगिरी लोड ट्रक ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच में फंस गया।


सामने से ट्रक से टक्कर और नीलगिरी के लट्ठों से केबिन पिचक गई और केबिन के परखच्चे उड़ गए।बुरी तरह से फंसे ट्रक ड्राइवर को कटर से काटकर केबिन से अलग किया गया और जिला अस्पताल अम्बिकापुर भेज गया जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गई।  जबकि कोयला लोड ड्राइवर ,खलासी और नीलगिरी लोड  ट्रक के खलासी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए  रात्रि से ही बतौली और रघुनाथ पुर की  पुलिस की पूरी टीम मौजूद थी।एम्बुलेंस को भी अलर्ट पर रखा गया था।


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed