फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Three day Mainpat Mahotsav will start from February 23 in Ambikapur

Ambikapur: 23 फरवरी से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे उद्घाटन

Thu, 22 Feb 2024 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 07:51 PM IST
सार

मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है।

विज्ञापन
Three day Mainpat Mahotsav will start from February 23 in Ambikapur
23 फरवरी से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपाट में रोपाखार जलाशय के पास तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित है। शुभारंभ अवसर पर 23 फरवरी को कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री ओपी.चौधरी करेंगें।

विज्ञापन

 

महोत्सव में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. शासन के स्कूल शिक्षा,उच्च शिक्षा,संसदीय कार्य,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व,पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। इसी प्रकार प्रमुख अतिथि के रूप में छ.ग. शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो, विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत के विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर के विधायक भईयालाल राजवाड़े, विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर के विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव के विधायक गोमती साय, विधानसभा क्षेत्र कुसमी के विधायक उध्देश्वरी पैकरा, विधानसभा क्षेत्र जशपुर के विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर के विधायक श्री भूलन सिंह मरावी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed