{"_id":"64b94d81334a541f6c040b7b","slug":"girl-arrested-for-stealing-doctor-s-degree-and-practicing-in-private-hospital-in-ambikapur-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री चोरी कर बनी डॉक्टर: प्राइवेट अस्पताल में डेढ़ साल से कर रही थी मरीजों की जान से खिलवाड़, ऐसे पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री चोरी कर बनी डॉक्टर: प्राइवेट अस्पताल में डेढ़ साल से कर रही थी मरीजों की जान से खिलवाड़, ऐसे पकड़ी गई
Thu, 20 Jul 2023 08:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:36 PM IST
सार
अंबिकापुर स्थित होलीक्रास अस्पताल में डेढ़ साल से कार्य कर रही फर्जी महिला चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती किसी दूसरे डॉक्टर के सर्टिफिकेट और दस्तावेजों के आधार पर अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित होलीक्रास अस्पताल में डेढ़ साल से कार्य कर रही फर्जी महिला चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती किसी दूसरे डॉक्टर के सर्टिफिकेट और दस्तावेजों के आधार पर अस्पताल में प्रैक्टिस कर रही थी। जिस चिकित्सक के नाम से वह मरीजों की जान से खिलवाड़ रही थी, वह सरगुजा के लहपटरा स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के पद पर पदस्थ है। उन्हें जब पता चला तो मामला खुला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लखनपुर निवासी डॉ. खुशबू साहू (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लहपटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक हैं। मार्च 2021 में वह रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में चिकित्सक के पद पर ज्वाइन करने के लिए अपने संपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज और एमबीबीएस के सर्टिफिकेट के साथ गई थी। दस्तावेज परीक्षण के बाद वहां किसी ने उन्हें चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में खुशबू साह ने रायपुर के थाना टिकरापारा में मामला भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
खुशबू साहू को 19 जुलाईको सूचना मिली कि एक युवती उनके नाम पर चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं अंबिकापुर के होलीक्रास हास्पिटल में दे रही है। डॉ. खुशबू साहे की शिकायत पर पुलिस जांच के लिए अस्पताल पहुंच गई। वहां उन्होंने युवती को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वर्षा वानखेड़े (27) पत्नी रवि बोकडे निवासी तिलथा मोरेंगा थाना खरोरा, रायपुर बताया। आरोपी युवती ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से डॉ. खुशबू के नाम पर अपनी सेवाएं दे रही थी।
विज्ञापन