फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   chhattisgarh ambikapur man looted inside bank cctv captured incident

अंबिकापुर: बैंक के अंदर ही किसान का झोला काटकर 20 हजार की उठाईगिरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 12 Jan 2023 02:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़(अंबिकापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़(अंबिकापुर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 Jan 2023 02:58 PM IST
सार

किसान को बैंक से बाहर निकलने के बाद झोला कटा हुआ दिखा और पैसे नहीं मिले तो वह हड़बड़ा गया। आसपास खोजबीन के बाद उसने शाम को सीतापुर थाने पहुंच मामले की शिकायत की।

विज्ञापन
chhattisgarh ambikapur man looted inside bank cctv captured incident
सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर के सरगुजा जिले के सीतापुर में सहकारी बैंक में पैसे निकालने आया किसान उठाईगिरी का शिकार हो गया। किसान ने बैंक से पैसे निकालने के बाद झोले में पैसे रखे। झोला काटकर उठाईगिरों ने पैसे पार कर दिए। यह घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सीतापुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजापुर निवासी किसान सहदेव बुधवार दोपहर पैसे निकालने के लिए सहकारी बैंक पहुंचा था। सवा तीन बजे उसने बैंक में अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाले। बैंक से पैसे निकालने के बाद किसान ने पैसे अपने पास रखे झोले में डाले और बैंक में ही खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा था। इस बीच अज्ञात उठाईगिरों ने उसका झोला काट दिया और 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई घटना
किसान को बैंक से बाहर निकलने के बाद झोला कटा हुआ दिखा और पैसे नहीं मिले तो वह हड़बड़ा गया। आसपास खोजबीन के बाद उसने शाम को सीतापुर थाने पहुंच मामले की शिकायत की। पुलिस ने छानबीन करते हुए सहकारी बैंक का सीसीटीवी फुटेज देखा तो किसान के पास खड़े तीन संदिग्ध दिखे। इनमें एक युवती थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि युवती एवं दो अन्य संदिग्ध किसान पर नजर रखे हुए थे और उन्होंने ही झोला काटकर पैसे गायब कर दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के गिरोह के सक्रिय होने की आशंका 
सरगुजा सहित आसपास के जिलों में लंबे समय तक नट गिरोह इस तरह की उठाईगिरी को अंजाम देता रहा है। पिछले कुछ सालों से नट गिरोह के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटनाएं बंद हो गई थीं। आशंका है कि नट गिरोह या कोई अन्य गिरोह फिर सक्रिय हुआ है। इससे घटनाएं बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed