फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   cheating jewelry from woman showing fear of untoward in ambikapur

Ambikapur: डॉक्टर का पता पूछने के बहाने दिखाया अनहोनी का डर, फिर ढाई लाख के गहने उतरवाकर भाग निकले

Mon, 16 Jan 2023 05:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि निशा अग्रवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 420,34 का अपराध दर्ज किया है। युवकों की शिनाख्त के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। आशंका है कि ठग बाहर के हो सकते हैं।

विज्ञापन
cheating jewelry from woman showing fear of untoward in ambikapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार शाम महिला को अनहोनी का डर दिखाकर दो लोगों ने ठग लिया। शातिर ठगों ने डॉक्टर का पता पूछने के बहाने महिला को बातों में फंसाया। फिर ढाई लाख रुपये से अधिक के गहने उतरवाए और लेकर भाग निकले। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज कराया। घटना कोतवाली क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों को तलाश रही। 

विज्ञापन


सामान खरीदकर बाजार से लौट रही थीं
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर निवासी निशा अग्रवाल पत्नी नरेश अग्रवाल करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके डीसी रोड आई थी। रविवार शाम करीब 4 बजे अपनी बच्ची गुड़िया को लेकर पोस्ट ऑफिस पुराना बस स्टैंड के पास सामान लेने गई थीं। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में उन्हें दो लोग मिले और रोककर डॉक्टर के बारे में पूछने लगे। इस पर निशान ने इनकार कर दिया और कहा कि आप आगे जाकर किसी और से पूछ लें। 
विज्ञापन


सात दिनों में अनहोनी का दिखाया डर
इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि दीदी आपके साथ सात दिनों में कुछ अनहोनी होने वाली है। मुझे पैसे नहीं चाहिए आप चार अगरबत्ती लाकर दे दीजिए। निशा अग्रवाल इससे डर गईं। तभी दूसरे ने कहा कि, आप नाक की कील को छोड़कर शेष जेवर निकाल लें। उसे पर्स में रख लें। पर्स नहीं है तो कहीं और रख लें। निशा अग्रवाल ने पहने हुई सोने की चेन, कंगन व 12 सौ रुपये को निकालकर खरीदे गए नए मोजे में रख लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के हाथ में गहने दिलवाकर 70 कदम चलने को कहा
इसके बाद शातिर ठगों ने निशा को मोजे बच्ची को देने के लि कहा। साथ ही उन्हें 70 कदम अकेले जाने और पीछे मुड़कर नहीं देखने के लिए कहा। महिला जब आगे कुछ दूर तक गई तो बच्ची उसके पास दौड़कर पहुंची। निशा अग्रवाल ने मोजे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दोनों लोग उससे मोजा लेकर चले गए। निशा ने आसपास दोनों युवकों के बारे में पूछताछ की। दोनों को कोई पता नहीं चला तो उसे ठगी का एहसास हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed