{"_id":"64af03ea03056435f30ad973","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-of-unknown-vehicle-in-kumsi-ambikapur-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur : कुमसी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, टायर जला चक्का जाम, देर रात तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur : कुमसी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, टायर जला चक्का जाम, देर रात तक हंगामा
Thu, 13 Jul 2023 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:20 AM IST
सार
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर कुसमी एसडीओपी रितेश चौधरी, कुसमी एसडीएम व तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर जिले के कुसमी में रात करीब 10.45 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर कुसमी एसडीओपी रितेश चौधरी, कुसमी एसडीएम व तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
खराब सड़क और बॉक्साइट का परिवहन करने वाले वाले भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार के कारण आए दिन हो रहे हादसों को लेकर लोगों ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। रात करीब 1.00 बजे तक लोग सड़क पर डटे रहे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कुसमी में राजपुर मुख्य मार्ग पर जनपद पंचायत कार्यालय के सामने रात 10.40 बजे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अजय दुबे (40) की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। मृतक अजय दुबे, थाना चांदो अंतर्गत जोधपुर के निवासी थे। देर रात को बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क में रख टायर जलाकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा सहित कांग्रेस व युकां से जुड़े लोग एवं स्थानीय युवा बड़ी संख्या में पहुंच गए। चक्का जाम की सूचना मिलने पर कुसमी एसडीओपी रितेश चौधरी, कुसमी एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार शशिकांत दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को चक्का जाम समाप्त करने की समझाइश दी। रात करीब एक बजे तक गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही। देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हादसा किस वाहन से हुआ है।