फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ambikapur: Fake Receipts, Forged Seal in Alleged 50 Lakh Goods Scam; Three Staffers Booked by Police

अंबिकापुर: कर्मचारियों ने ही लगाया 50 लाख का चूना, फर्जी रसीद और सील बनाकर सामान उड़ाया, तीन पर मामला दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 04:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 04:05 PM IST
सार

अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जी नकदी रसीद और कंपनी की नकली सील बनाकर चार महीनों में लगभग 50 लाख रुपये के माल की हेराफेरी कर डाली। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें एक महिला शामिल है।

विज्ञापन
Ambikapur: Fake Receipts, Forged Seal in Alleged 50 Lakh Goods Scam; Three Staffers Booked by Police
कोतवाली थाना अंबिकापुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरसिया रोड स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख रुपये से अधिक का सामान गबन करने का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारियों ने फर्जी रसीद व सील बनाकर पिछले चार महीनों में यह धोखाधड़ी की है। कोतवाली थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


देवीगंज रोड निवासी कान्हा अग्रवाल खरसिया रोड में अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी चलाते हैं। उनकी कंपनी में पिछले छह साल से अंजुम निशा बतौर बिलिंग ऑपरेटर कार्यरत थी। करीब छह महीने पूर्व संचालक ने कर्मचारी रविंद्र यादव उर्फ विक्की को काम से निकाल दिया था। इसके बाद बिलिंग ऑपरेटर अंजुम निशा और रविंद्र यादव ने मिलकर कंपनी के नाम की फर्जी सील बनवा ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रायपुर: महंगे डेक्सा स्कैन का विकल्प बनेगा एआई सॉफ्टवेयर? साधारण एक्सरे से हड्डियों की कमजोरी का पता चलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी रसीद से सामान पार करने का खेल
इसके बाद दोनों आरोपियों ने कंपनी की फर्जी नकदी रसीद बनाकर सामान निकालना शुरू कर दिया। वे चार महीने से पिकअप और अन्य मालवाहकों से सामान बाहर भेज रहे थे। सामान ट्रेडिंग कंपनी से गंगापुर स्थित एक गोदाम में पहुंचाया जाता था। वहां से आरोपी आसपास की दुकानों में माल की सप्लाई कर रहे थे। इस मामले में रूपेश यादव भी शामिल था। तीनों मिलकर चार महीनों से सामान की अवैध बिक्री कर रहे थे।

कर्मचारी के खुलासे के बाद खुली पोल
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कर्मचारी सचिन टोप्पो ने संचालक कान्हा अग्रवाल को फर्जी नकदी रसीद से हेराफेरी की जानकारी दी। संचालक ने रसीदों और खातों की जांच की तो चार महीने में 50 लाख रुपये से अधिक के सामान का गबन सामने आया। कान्हा अग्रवाल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंजुम निशा, रविंद्र यादव और रूपेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed