फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   18-year-old girlfriend stabbed 16-year-old boyfriend to death after quarrel in ambikapur

कच्ची उम्र का ना समझ इश्क: 16 बरस का प्रेमी, 18 की प्रेमिका, संबंधों में विवाद हुआ तो आशिक को घोंप दिया चाकू

Mon, 05 Jun 2023 09:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Jun 2023 09:02 PM IST
सार

एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस की टीम बनाकर जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि पीहू और मयंक के बीच लगातार बातचीत होती थी। पुलिस को दोनों के प्रेम संबंधों का भी पता चला।  पीहू को हिरासत में ले लिया तो मामला खुल गया।

विज्ञापन
18-year-old girlfriend stabbed 16-year-old boyfriend to death after quarrel in ambikapur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रेमिका। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कच्ची उम्र के इश्क में हुई नासमझी में प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। लड़का 16 बरस का था, जबकि उसकी प्रेमिका 18 साल की है। दोनों एक शादी समारोह में पहुंचे और फिर खेत में मिले थे। इसके बाद उनके बीच प्रेम संबंधों को लेकर विवाद हो गया था। इस पर लड़की ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

प्रेमिका ने कॉल कर परिजनों को दी चाकू मारने की सूचना
जानकारी के मुताबिक, बरडीहा गांव निवासी मयंक बघेल (16) 29 मई को गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। अगले दिन बतौली गांव निवासी मुक्ति मिंज उर्फ पीहू (18) ने परिजनों को कॉल किया और बताया कि, किसी ने मयंक को चाकू मार दिया है। इसके बाद परिजनों ने मयंक को होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की कॉल डिटेल के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया
एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि पुलिस की टीम बनाकर जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि पीहू और मयंक के बीच लगातार बातचीत होती थी। पुलिस को दोनों के प्रेम संबंधों का भी पता चला। इस पर पुलिस ने पीहू को हिरासत में ले लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन फिर मयंक को चाकू मारने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी पीहू को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

शादी में जाने के लिए गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर हुआ विवाद
पुलिस को पूछताछ में पीहू ने बताया कि मयंक ने उसे भी शादी में चलने के लिए घर से बुलाया था। पीहू ने घर से निकलते समय अंधेरा होने के कारण अपने पास चाकू रखा था। शादी से दोनों खेत में गए तो संबंध को लेकर विवाद हो गया। इस पर पीहू ने अपने पास रखे चाकू को मयंक के पेट में मार दिया। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। यह देखकर पीहू डर गई। उसने परिजनों को सूचना दी, लेकिन झूठी कहानी सुना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed