फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur Sangh chief will address intellectual program 10 thousand volunteers will conduct path movement

Ambikapur: बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे संघ प्रमुख, 10 हजार स्वयं सेवक करेंगे पथ संचलन

Tue, 15 Nov 2022 11:27 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 11:27 AM IST
सार

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के प्रवास पर पहुंचे मोहन भागवत ने सोमवार को जशपुर में भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया और जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया। मंगलवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में संघ का भव्य पथ संचलन व बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन
Ambikapur Sangh chief will address intellectual program 10 thousand volunteers will conduct path movement
संघ प्रमुख मोहन भागवत। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संघ प्रमुख मोहन भागवत दोपहर करीब 12 बजे सड़क मार्ग से जशपुर से अंबिकापुर पहुंचेंगे। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में चार जिलों के 10 हजार से अधिक स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में पथ का संचालन कर पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेगे। मोहन भागवत बौद्धिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मोहन भागवत यहां बुधवार 16 नवंबर को संघ की प्रांतीय बैठक में हिस्सा लेंगे व बुद्धिजीवी वर्ग से मुलाकात भी करेंगे।

विज्ञापन

उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के प्रवास पर पहुंचे मोहन भागवत ने सोमवार को जशपुर में भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया और जनजातीय सम्मेलन को संबोधित किया। मंगलवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में संघ का भव्य पथ संचलन व बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें दस हजार से अधिक स्वयं सेवकों के संभाग भर में एकत्रित होने की उम्मीद जताई जा रही है। पथ संचलन के बाद पीजी कॉलेज मैदान में दोपहर साढ़े तीन बजे से संघ प्रमुख का संबोधन शुरू होगा। पीजी कॉलेज मैदान में एक साथ तीन स्टेज बनाए गए हैं। बीच के मुख्य स्टेज पर सरसंघ चालक मोहन भगवत के साथ प्रांत प्रचारक प्रेम सिदार सहित कुल पांच लोग बैठेंगे। दूसरे मंच पर हिन्दू धर्म से संबंधित सभी समाज प्रमुख और तीसरे मंच पर साधु संत बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार स्थानों से एक साथ पथ संचलन- 

आरएसएस प्रमुख के आगमन पर शहर में चार स्थानों से पथ संचलन एक साथ शुरू होगा। दोपहर लगभग एक बजे से स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश के साथ पथसंचलन करेंगे। कोरिया और सूरजपुर जिले का पथ संचलन पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर से सरगुजा जिले का कला केंद्र मैदान से, बलरामपुर जिले का मल्टीपरपज स्कूल परिसर व जशपुर जिले का नारायणी परिसर के पेट्रोल पम्प के समीप से पथ संचलन शुरू होगा। नगर भ्रमण के बाद दोपहर 3 बजे पीजी कॉलेज मैदान में पथ संचलन समाप्त होगा। सरगुजा में सरसंघचालक का यह दूसरा प्रवास है। मोहन भागवत से पहले 2006 में केएस सुदर्शन प्रथम और द्वितीय वर्ग प्रशिक्षण में पहुंचे थे। इनका सरगुजा में तीन दिवसीय प्रवास था। हालांकि उन्होंने सिर्फ संघ के कार्यक्रम में शिरकत की थी।

विज्ञापन

भाजपा को संजीवनी की उम्मीद- 

मोहन भागवत का उत्तर छत्तीसगढ़ का दौरा भाजपा के लिए संजीवनी की तरह देखा जा रहा है। इसससे आदिवासी बहुल इलाके में संघ की पैठ मजबूत होगी। इसके साथ ही संघ की विचारधारा को मजबूती मिलेगी। इसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। वर्तमान में आदिवासी बाहुल्य सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इनमें भाजपा को परंपरागत मानी जानी वाली जशपुर जिले की तीन सीटों व बलरामपुर जिले की दो सीटों पर भी करारी शिकस्त मिली थी। संघ की प्रांतीय बैठक में छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना है।

एक घंटे का होगा बौद्धिक कार्यक्रम-

पथ संचालन के बाद 3.30 बजे संघ प्रमुख कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां उनका लगभग एक घंटे तक का बौद्धिक कार्यक्रम होगा, जिसमें संघ प्रमुख विभिन्न जिलों से आए स्वयं सेवकों के साथ लगभग 20 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करेंगे।

शहर में कड़ी सुरक्षा-

संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से शहर के साथ शहर के बाहरी हिस्सों में भी लगभग 500 पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही प्रशासन के आला अधिकारी पूरे शहर की मॉनीटरिंग करेंगे। पथ संचालन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को भी डायवर्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed