जलाशय और पुलिस की बर्बरता पर सियासत: रमन बोले- मेरी 2 बातें सुन लें दाऊ; भूपेश ने कहा- 2 बातें हैं डॉक्टर साहब
छत्तीसगढ़ के कांकेर में खोए हुए मोबाइल को पाने के लिए 21 लाख लीटर पानी बर्बाद करने वाले फूड इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं सूरजपुर में पुलिस की ओर से महिला के साथ मारपीट और बर्बरता पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रमन ने ट्वीट कर कहा कि 2 बातें मेरी भी सुन लेते दाऊ!
पहली बात: चार दिन तक जब पंप लगाकर पानी फेंका जा रहा था तब यह "नवा छत्तीसगढ़" वाली लोरी सुनकर सुस्ता रहे थे क्या? आज लाखों लीटर पानी बर्बाद होने के बाद काठ के योद्धा बनकर बहादुरी दिखा रहे हो। वैसे अधिकारियों की मनमानी और पुलिस की गुंडागर्दी इस कांग्रेसी कुशासन में कोई नई बात नहीं है, अगर रेत से सिर निकालकर देखना चाहो तो सरगुजा का एक वीडियो दिखाई देगा।
दूसरी बात: फर्जी राशन कार्ड, पनामा का चूरण ही बेचते रहोगे या कुछ सिद्ध भी कर पाओगे, सत्ता में बैठकर सिर्फ झूठे आरोप मढ़ने से अच्छा होगा कि "मितान योजना" को "गोठान योजना" न बनने दें वर्ना जनता सब हिसाब रख रही है। यह दोनों बातें आप पल्ले बांध लें और 3 कांग्रेसियों-पंजाछाप अधिकारियों को भी बताएं और उनसे कहें कि जब तक जेल जाने का योग नहीं बनता तब तक प्रतिदिन 3-3 भ्रष्टाचारियों को बताते रहें। जय छत्तीसगढ़
2 बातें मेरी भी सुन लेते दाऊ @bhupeshbaghel
1. चार दिन तक जब पंप लगाकर पानी फेंका जा रहा था तब यह "नवा छत्तीसगढ़" वाली लोरी सुनकर सुस्ता रहे थे क्या? आज लाखों लीटर पानी बर्बाद होने के बाद काठ के योद्धा बनकर बहादुरी दिखा रहे हो। वैसे अधिकारियों की मनमानी और पुलिस की गुंडागर्दी इस… https://t.co/7o4WVl9HoH pic.twitter.com/ghZ23HfNhA— Dr Raman Singh (@drramansingh) May 26, 2023
मेरी 2 बातें हैं डॉक्टर साहब: सीएम भूपेश बघेल
रमन सिंह के दो बातों पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि मेरी भी 2 बातें हैं डॉक्टर साहब!
1. पहली ये कि अपने पद का दुरुपयोग करने का हक 'नवा छत्तीसगढ़' में किसी को नहीं है, जिस अधिकारी ने यह कृत्य किया है उसे निलंबित किया जा चुका है. वो दौर बीत गया जब लोग सत्ता में बैठकर फर्जी राशन कार्ड बनाते थे और अपने बेटे का 'पनामा' में खाता खुलवाते थे।
2. दूसरी बात ये है कि आज हमने मितान योजना में राशन कार्ड को जोड़ा है, अब 14545 पर फोन करके मितान को घर बुलाएं और घर बैठे ही राशन कार्ड बनवाएं। यह बहुत अच्छी शुरुआत है, इसको आप आगे 3 लोगों को बताएं और उनसे कहें कि वो भी आगे 3 लोगों को बताएं। जय छत्तीसगढ़।