{"_id":"6878f2aa1cdfc959210cdb03","slug":"allegation-of-embezzlement-of-wages-of-pradhan-mantri-awas-yojana-in-balrampur-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना में गबन का आरोप, जनपद सदस्य ने सौंपा ज्ञापन; की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना में गबन का आरोप, जनपद सदस्य ने सौंपा ज्ञापन; की कार्रवाई की मांग
Thu, 17 Jul 2025 06:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:25 PM IST
सार
बलरामपुर के डूमरपान में प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी राशि गबन का आरोप लगा है। जनपद सदस्य रामेश्वर यादव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मनरेगा अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
जनपद सदस्य एवं खाद विभाग के सभापति रामेश्वर यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम डूमरपान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों की मजदूरी राशि में गबन का गंभीर आरोप लगा है। क्षेत्र के जनपद सदस्य और खाद्य विभाग सभापति रामेश्वर यादव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
रामेश्वर यादव ने आरोप लगाया कि हितग्राहियों रामाधार, सत्यदेव, सोनेलाल, मानिकचंद, मणिलाल, अवध बिहारी यादव, शिव भजन, और जमुना के आवास स्वीकृत हुए थे। इन हितग्राहियों ने आवास निर्माण पूरा किया, लेकिन मनरेगा के तहत मिलने वाली 90 दिन की मजदूरी की राशि उनके खातों में न डालकर अन्य खातों में हस्तांतरित कर दी गई। हितग्राहियों ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पर राशि निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन न तो कार्रवाई हुई और न ही राशि वापस मिली।
विज्ञापन
हितग्राहियों ने बताया कि मनरेगा के तहत आवास निर्माण के लिए मिलने वाली 90 दिन की मजदूरी राशि उनके खातों में जमा न होकर अन्य खातों में डालकर निकाल ली गई। शिकायत के बावजूद पंचायत सचिव और रोजगार सहायक उन्हें टालमटोल करते रहे। रामेश्वर यादव ने बताया कि हितग्राहियों की शिकायत के बाद उन्होंने मामले की जांच की, जिसमें गबन की बात सही पाई गई। इसके बाद उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन