{"_id":"0df2680a-c557-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"ajit-jogi-demanded-president-s-rule-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नाराज, 'छत्तीसगढ़ में लगाओ राष्ट्रपति शासन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी नाराज, 'छत्तीसगढ़ में लगाओ राष्ट्रपति शासन'
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकमा जिले के दरभा में शनिवार की शाम कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले को लेकर प्रदेश में माहौल बिगड़ रहा है। हमले के बाद प्रदेश में कई जगह कांग्रेसियों ने उग्र प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
नाराज कांग्रेसियों द्वारा दुर्ग में भाजपा कार्यालय पर हमला किए जाने की खबर है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
जोगी ने रमन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम नहीं किए गए। इसी का परिणाम है, कि सुरक्षा में चूक का फायदा नक्सलियों ने उठाया।
विज्ञापन
क्या है कांग्रेस की 'परिवर्तन यात्रा'
उन्होंने 26 मई को छत्तीसगढ़ बंद कराने का आह्रान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य की ताजा स्थिति पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय का दल रायपुर आएगा।
नक्सली हमले में कर्मा, उदय समेत कई कांग्रेसियों की मौत
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा, उदय मुलदलियार समेत कई कांग्रेसियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए अजीत जोगी ने कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में जानो-माल की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। जोगी रात लगभग साढ़े नौ बजे राजभवन में राज्यपाल से मिले। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर राज्यपाल से चर्चा की।
वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त ने इस नक्सली हमले की भर्त्सना की। उन्होंने कहा है कि शांतिमय रूप से आयोजित हो रहे इस यात्रा के दौरान हिंसक साधनों के माध्यम से उसे प्रभावित करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा है लोकतंत्र में जनता के साथ राजनीतिक कार्यकर्ताओं का सम्मिलन एक स्वाभाविक एवं आवश्यक प्रक्रिया है।
इस पर इस तरीके का व्यवधान करना अत्यंत कायराना है। राज्यपाल दत्त ने इस हमले में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।