{"_id":"63a6de1b6a61d5235476e7f6","slug":"ajay-from-rajnandgaon-will-play-in-chennai-super-kings-in-ipl-and-harpreet-play-in-punjab-kings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: राजनांदगांव के अजय IPL में चेन्नई सुपर किंग्स में दिखाएंगे जलवा, पंजाब से खेलेंगे हरप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: राजनांदगांव के अजय IPL में चेन्नई सुपर किंग्स में दिखाएंगे जलवा, पंजाब से खेलेंगे हरप्रीत
Sat, 24 Dec 2022 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:42 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के अजय मंडल का चयन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ के एक अन्य खिलाड़ी हरप्रीत का चयन पंजाब किंग्स में हुआ है।
विज्ञापन
क्रिकेटर अजय मंडल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के रहने वाले अजय मंडल का चयन आईपीएल में हुआ है। वह 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। इससे उनके परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को लोग प्रदेश की उपलब्धि मान रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का चयन आईपीएल टीम के लिए हुआ है। इसमें से एक राजनांदगांव जिले के बसंतपुर निवासी अजय मंडल हैं। अजय का चयन चेन्नई सुपर किंग्स टीम में हुआ है। अजय को चेन्नई सुपर किंग ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइस में टीम में शामिल किया है। वहीं उनके टीम में शामिल होने के बाद परिजनों और जिले में खुशी की लहर है। अपने पहले ही मौके पर वह चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीम में अपनी जगह बनाई है। अजय मंडल ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ से आईपीएल में चयनित होने वाले दूसरे खिलाड़ी हरप्रीत सिंह भाटिया है। हरप्रीत का चयन पंजाब किंग्स में हुआ है। इन खिलाड़ियो के चयन से प्रदेशवासी काफी खुश हैं। परिजनों ने कहा कि उनके बच्चों का आईपीएल में चयन होना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
क्रिकेटर अजय मंडल के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
उनके माता-पिता ने कहा कि जब उन्हें सेलेक्शन का पता चला तो उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने अजय को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्रिकेट खिलाड़ी अजय मंडल का चयन आईपीएल में होने पर उनके प्रशंसकों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों को अजय व हरप्रीत के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
अजय के कोच ने बताया कि वह काफी मेहनती हैं। यदि देर रात भी किसी टूर से लौटा है तो सुबह ग्राउंड पर ही मिलेंगे। वह अंडर-14 से लेकर रणजी तक खेल चुके हैं। वह रणजी में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। वह एक आल राउंडर खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं।
अजय के कोच ने बताया कि वह काफी मेहनती हैं। यदि देर रात भी किसी टूर से लौटा है तो सुबह ग्राउंड पर ही मिलेंगे। वह अंडर-14 से लेकर रणजी तक खेल चुके हैं। वह रणजी में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। वह एक आल राउंडर खिलाड़ी हैं। हाल ही में उन्होंने 13 विकेट लिए हैं।