फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ajay Chandrakar says on Rahul Gandhi regarding nation son

अजय चंद्राकर ने पूछा: जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी ये कौन हैं? कांग्रेस बोली- राहुल गांधी सच्चे राष्ट्रपुत्र

Sat, 01 Apr 2023 06:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 06:04 PM IST
सार

उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि राहुल को राष्ट्रपुत्र कहने वाली कांग्रेस ये बताए कि मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, कमला नेहरू, प्रियंका वाड्रा (गांधी), रॉबर्ट वाड्रा, रेहान वाड्रा ये क्या-क्या है? और कौन हैं? इसे भी वो स्पष्ट करें।

विज्ञापन
Ajay Chandrakar says on Rahul Gandhi regarding nation son
अजय चंद्राकर, राहुल गांधी, धनंजय सिंह ठाकुर, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता और राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र के बयान पर बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसा है। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि राहुल को राष्ट्रपुत्र कहने वाली कांग्रेस ये बताए कि मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, कमला नेहरू, प्रियंका वाड्रा (गांधी), रॉबर्ट वाड्रा, रेहान वाड्रा ये क्या-क्या है? और कौन हैं? इसे भी वो स्पष्ट करें। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक परिवार की वंदना करने वाली पार्टी कभी देश की पार्टी नहीं हो सकती। कांग्रेस का काल खत्म हो चुका है और कांग्रेस पार्टी एक परिवार के आखिरी वारिस को बचाने के लिए अंतिम सांसे ले रही है। इस देश में वही स्वीकार्य होगा, जो भारत माता की वंदना करेगा। राजनीति वही करेगा जो भारत माता की वंदना करेगा।  
विज्ञापन


'कांग्रेस अब कालातीत पार्टी' 
अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस अब कालातीत पार्टी हो गई है। कांग्रेस पार्टी बताएं जब लालू प्रसाद यादव सहित कई राजनेताओं की सदस्यता गई, तो यह मुद्दा क्यों नहीं बना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार वंदक पार्टी है। आज की राजनीति राष्ट्र की वंदना करने वाली राजनीति है और जिसके नायक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। जिनका केवल एक ही लक्ष्य है इस देश को विश्व में सर्वोपरि स्थान दिलाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब तक राष्ट्र की वंदना नहीं सीखेगी तब तक राजनीति में कोई स्थान पाने का सपना छोड़ दें और जाकर अन्य कोई काम ढूंढे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस बोली- राहुल गांधी देश की आवाज हैं, इसलिए वो राष्ट्रपुत्र
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बीजेपी सांसद सुनील सोनी के बयान पर पलटवार किया है।  उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाला हर व्यक्ति, चाहे वह मजदूर हो या राजनेता या कर्मचारी, पत्रकार सभी राष्ट्रपुत्र हैं। भाजपा के नेता खुद को राष्ट्र से बड़ा समझते हैं, इसीलिये राष्ट्रपुत्र का विरोध कर रहे हैं। यही उनका फासीवादी चरित्र है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के बयान को सही ठहराया। 

राहुल गांधी मां भारती के पुत्र हैं: धनंजय सिंह ठाकुर
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्र पुत्र हैं, मां भारती के पुत्र हैं, देश की जनता की आवाज उठा रहे हैं। मोदी सरकार  के तानाशाह रवैया, जनविरोधी नीतियों भ्रष्टाचार का दमदारी से विरोध कर रहे हैं। सवाल करते हुए पूछा कि सुनील सोनी बताये वो स्वयं को राष्ट्र पुत्र मानते हैं कि नहीं मानते? भाजपा नेता स्वयं को राष्ट्र का पुत्र क्यों नही मानते? भारत में रहने वाला हर व्यक्ति राष्ट्र पुत्र है। भाजपा ने राष्ट्र पुत्र का विरोध कर मां भारती के पुत्रों का अपमान किया है।

'मोदी भक्ति में लीन हैं सुनील सोनी'
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सांसद सुनील सोनी मोदी भक्ति में इतना लीन हैं कि उन्हें राष्ट्र पुत्र जैसे शब्दों से चिढ़ होने लगी है। मोदी के नाम से सुनील सोनी अपनी आंखों में पट्टी बांधी ली है, इसलिए गरीब जनता किसान मजदूरों की परेशानी उन्हें नहीं दिख रही है। देश मे मोदी सरकारी की मुनाफाखोरी के चलते आफत की तरह बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और अडानी की हेराफेरी नजर नही आ रही हैं।

'राष्ट्र पुत्र बोलना कांग्रेस की घृणित मानसिकता'
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि सत्ता पिपाशा और चाटुकारिता में कांग्रेसी अब राष्ट्रपिता का भी अपमान करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जिस ब्रिटेन के खिलाफ राष्ट्रपिता ने बरसों संघर्ष किया उस ब्रिटेन में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी को राष्ट्र पुत्र बोलना कांग्रेस की घृणित मानसिकता का परिचायक है। 


राहुल गांधी पर निशाना: केदार गुप्ता 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस विदेशी की बनाई गई, विदेशी मानसिकता पर चलने वाली पार्टी है। राहुल गांधी की सदस्यता पर विदेशों से टिप्पणी आना इस बात का प्रमाण है कि राहुल विदेशी हाथो में खेल रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed