{"_id":"66a3b0a7d8fb776012036768","slug":"agniveers-of-chhattisgarh-will-get-reservation-on-many-posts-like-police-constable-jail-guard-forest-guard-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों के लिए खुशखबरी: पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी, वनरक्षक जैसे कई पदों पर मिलेगा आरक्षण, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों के लिए खुशखबरी: पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी, वनरक्षक जैसे कई पदों पर मिलेगा आरक्षण, जानें
Fri, 26 Jul 2024 07:50 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:50 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य सरकार अब अग्निवीरों को विशेष आरक्षण देगी। अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी, जैसे विभिन्न पदों पर प्रथिमकता के आधार पर समावेशित किया जायेगा।
विज्ञापन
Agniveers
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। राज्य सरकार अब अग्निवीरों को विशेष आरक्षण देगी। अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी, जैसे विभिन्न पदों पर प्रथिमकता के आधार पर समावेशित किया जायेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी, आदि पदों पर समावेशित करने की सुविधा देगी। विशेष आरक्षण के लिए शीघ्र निर्देश दिए जाएंगे।
इस संबंध में सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा में मीडिया से चर्चा में कहा कि 'छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर जब भारतीय सेना में अपनी सेवा के पश्चात वापस आएंगे तो छत्तीसगढ़ सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी इत्यादि पदों में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हमारी सरकार शीघ्र ही जारी करने जा रही है।'