फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   After reaching Hanuman temple, BJP councillor applied for ticket for the post of mayor in Raipur

दावेदारी पेश करने का अनोखा तरीका: BJP पार्षद पहुंची हनुमान मंदिर, महापौर पद के लिए लगाई टिकट की अर्जी

Thu, 23 Jan 2025 04:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Jan 2025 04:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। इस बीच महापौर पद के लिए दावेदारी पेश करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। पार्षद ने इस बार महापौर के टिकट के लिए भगवान से अर्जी लगाई है।

विज्ञापन
After reaching Hanuman temple, BJP councillor applied for ticket for the post of mayor in Raipur
पार्षद ने महापौर पद के लिए भगवान से टिकट की लगाई अर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। इस बीच महापौर पद के लिए दावेदारी पेश करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। पार्षद ने इस बार महापौर के टिकट के लिए भगवान से अर्जी लगाई है। महापौर, पार्षद के दावेदारी को लेकर हलचल काफी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


तीन बार से लगातार पार्षद का चुनाव जीत रही हैं। अब महापौर के टिकट के लिए उन्होंने भगवान को आवेदन दिया है। दरअसल, यह पूरा मामला रायपुर का है, जहां दावेदारी पेश करने का अनोखा और अजब-गजब का मामला सामने आया है। बता दें कि सरिता वर्मा वार्ड क्रमांक 65, महामाया मंदिर वार्ड की पार्षद हैं। इससे पहले भी वे दो बार पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं। महापौर पद की दावेदारी को लेकर दौड़-भाग कर रही BJP पार्षद सरिता वर्मा ने हनुमानजी के मंदिर में आवेदन दिया है। 
विज्ञापन


महापौर पद की दावेदारी कर रहे नेता वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अब भगवान से भी टिकट दिलाने की आस लगा रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं के बाद भगवान से महापौर पद के लिए बीजेपी से टिकट दिलाने के लिए आवेदन दिया है। बता दें कि प्रदेश में 20 जनवरी से आचार संहिता लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। वहीं नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed