फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   After Gadchiroli attack security forces in Chhattisgarh have been ordered to on high alert

गढ़चिरौली हमले के बाद छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश

Thu, 02 May 2019 09:40 AM IST
आसिम खान भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Thu, 02 May 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
After Gadchiroli attack security forces in Chhattisgarh have been ordered to on high alert
गढ़चिरौली में नक्सली हमला (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में 15 सुरक्षाकर्मियों और एक वाहन चालक की मृत्यु की घटना के बाद छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बिलासपुर जिला मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया कि गढ़चिरौली हमले को देखते हुए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को बलों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। राज्य में नक्सलियों के खिलाफ रणनीति अपनाने से संबंधित एक सवाल पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि इस समस्या को समाप्त कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली की घटना और राज्य में हाल के अन्य नक्सली घटनाओं को देखते हुए वह बस्तर में बहुत जल्द वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें नक्सली विरोधी नई रणनीति अपनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर गश्त तेज कर दी गई है तथा बस्तर के जंगलों में स्थित पुलिस थानों और शिविरों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बल यदि वाहन का इस्तेमाल करते हैं तब उन्हें ज्यादा सतर्क रहने और बारूदी सुरंगों की लगताार खोज करके उसे नष्ट करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीमावर्ती महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताया है।


राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। बघेल ने कहा है कि नक्सली समस्या केवल राज्य की नहीं, पूरे देश के लिए कड़ी चुनौती है, जिसका दृढ़ता के साथ एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed