फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   After breaking up with girlfriend lover posted pornographic pictures of girl on Instagram

ब्रेकअप का बदला: लिव इन में रह रही प्रेमिका ने छोड़ा साथ, नाराज प्रेमी ने इंस्टा पर अपलोड की अश्लील तस्वीरें

Tue, 14 Mar 2023 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 10:26 PM IST
सार

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब तक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी डिलिट नहीं की गई है। अब भी युवती के आपत्तिजनक तस्वीरें आईडी में अपलोड हैं।

विज्ञापन
After breaking up with girlfriend lover posted pornographic pictures of girl on Instagram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रेमिका से ब्रेकअप होने के बाद नाराज प्रेमी ने इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर युवती की अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 509 ख के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं अब तक युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी को बंद नहीं कराया जा सका है।  

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बतौली थानाक्षेत्र निवासी युवती पांच वर्ष पूर्व में बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। इस दौरान उसका परिचय वर्ष 2019 में सीतापुर रायकेरा निवासी दीपक सिंह के साथ हो गया। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों बाद में अंबिकापुर आ गए और लिव इन रिलेशन में रहने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में उनके बीच मतभेद हुआ और इसके बाद ब्रेकअप हो गया। इससे दीपक सिंह नाराज हो गया। उसने युवती के साथ ली गई अश्लील तस्वीरों को उसके रिश्तेदारों एवं दोस्तों को भेज दिया। इसकी जानकारी युवती को मिली तो उसने दीपक सिंह को फटकार लगाई। इसके बाद उसने फोटो भेजना बंद कर दिया। 

विज्ञापन

इस बीच फरवरी 2023 में युवती को जानकारी मिली कि उसके फोटो के साथ फर्जी इंस्टाग्राम आईडी में उसकी अश्लील तस्वीरें लगी हैं तो 26 फरवरी को उसने बतौली थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 509 (ख) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। 

सरगुजा एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक प्रमोद पांडेय एवं पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई। पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने फर्जी आईडी बनाकर युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

डिलिट नहीं हुई आईडी
पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब तक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी डिलिट नहीं की गई है। अब भी युवती के आपत्तिजनक तस्वीरें आईडी में अपलोड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed