फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   administration demolished illegal encroachment of Congress leader Somen Mandal in Kanker

Kanker: कांग्रेस के नेता सोमेन मंडल के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में है आरोपी

Sat, 10 Feb 2024 02:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 02:09 PM IST
सार

कांकेर जिले में कांग्रेस नेता सोमेन मंडल के अवैध कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोमेन मंडल भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में आरोपी है। सोमेन मंडल इस अवैध कब्जे पर दुकान चलाता था।
 

विज्ञापन
administration demolished illegal encroachment of Congress leader Somen Mandal in Kanker
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंखाजुर प्रशासन ने कांग्रेस नेता सोमेन मंडल के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। वहीं, रीपन सदियाल और सुमित मांझी के घर प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाया है। बताया जा रहा है कि ये सभी भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में आरोपी थे। अन्य आरोपियों के घर भी बुलडोजर चलने की संभावना है। राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में सोमेन मंडल भी आरोपी है। खुलासा होने के बाद सोमेन मंडल के अवैध कब्जा की शिकायत कर ढहाने की मांग की गई थी। शिकायत की जांच के बाद अवैध कब्जा ढहाने की कार्रवाई प्रशासन ने की है। सोमेन मंडल इस अवैध कब्जे पर मेडिकल दुकान संचालित करता था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सात जनवरी देर रात को भाजपा नेता असीम राय को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एसआईटी गठित टीम ने तेरह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या की साजिश में सोमेन मंडल भी शामिल है। सोमेन ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पैसे का लेनदेन किया था। इसके बाद से सोमेन के अवैध कब्जे को लेकर लगातार शिकायत की जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले असीम हत्याकांड में शामिल पार्षद विकास पाल के अवैध कब्जे पर 22 जनवरी को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहाया था। अब प्रशासन ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमेन मंडल के अवैध कब्जा को ढहा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed