फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   activist Bela Bhatia threatend by goons- Get out of Bastar otherwise we will burn your house

समाजसेवी बेला भाटिया को धमकी- 24 घंटे में बस्तर छोड़ो वर्ना घर जला देंगे

Tue, 24 Jan 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
activist Bela Bhatia threatend by goons- Get out of Bastar otherwise we will burn your house
आदिवासी महिलाओं के हक में आवाज उठाने वाली समाजसेवी बेला भाटिया को सोमवार को करीब 30 गुडें इनके घर में घुस आए और उन्हें बस्तर छोड़ने की धमकी दी। धमकी देने आए लोगों ने कहा कि 24 घंटे के बस्तर छोड़ दो वर्ना जिस घर में किराए पर रहती है उसे जिंदा जला दिया जाएगा। इतना ही नहीं, गुंडों ने बेला भाटिया और उनकी मकान-मालकिन से जबर्दस्ती एक कागज पर दस्तख्त भी कराए जिस पर लिखा था कि बेला भाटिया एक दिन में यह घर छोड़ देंगी।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खहर के मुताबिक, यह धमकी बेला भाटिया के मानवाधिकार आयोग के साथ पंडरीपानी गांव में जाने के दो दिन बाद आई है जहां अक्टूबर 2015 और जनवरी 2016 में सुरक्षाबलों पर आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार करने का आरोप है। बेला भाटिया, मानवाधिकार आयोग के साथ वहां आदिवासी महिलाओं का बयान दर्ज कराने गईं थीं, यही बात कुछ लोगों को नागंवार गुजरी।
विज्ञापन


दो सप्ताह पहले, मानवाधिकार आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में पाया कि  सुरक्षा बलों ने 16 आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया, साथ ही आयोग ने सरकार ने इस मामले में रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बेला भाटिया ही वह समाजसेवी थी, जिन्होंने नवंबर 2015 में बस्तर के बीजापुर गांव में पहुंच कर सुरक्षाबलों द्वार आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार किए जाने का मामला उठाया था। भाटिया ने इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज करवाई और मामले को लोगों के संज्ञान में लाईं।

पुलिस के मुताबिक विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे धमकी देने आए लोग

activist Bela Bhatia threatend by goons- Get out of Bastar otherwise we will burn your house
बेला भाटिया बस्तर जिले के पारपा गांव में किराए पर रहती हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक धमकी देने आए लोग पंडरीपानी गांव के रहने वाले थे और ये लोग 'विरोध प्रदर्शन' कर रहे थे जोकि पुलिस को देखते ही वहां से चले गए। पुलिस ने कहा कि हमने बेला भाटिया की सुरक्षा को देखते हुए 15 पुलिस वालों की सुरक्षा टीम तैनात की है।

बेला भाटिया ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि 30 लोगों का एक झुंड जबरन मेरे घर में घुस आया। ये लोग मोटर साइकिल और एसयूवी से आए थे। इन लोगों ने मुझे तुरंत घर छोड़ जाने को कहा और ऐसा न करने पर घर जलाने की धमकी दी।

भाटिया ने बताया कि बीते एक सप्ताह में मेरे मकानमालिक और उनके बेटे को कई बहानों से पुलिस स्टेशन बुलाया जाता रहा है, और उन लोगों ने मुझसे पहले ही बोल दिया कि मुझे घर छोड़कर जाना पड़ेगा। साथ ही गांव वालों के बीच मेरे खिलाफ गलत माहौल बनाने की भी बहुतरे कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed