Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Action taken for selling government books as junk, General Manager of Textbook Corporation suspended in CG

CG News: सरकारी किताब को कबाड़ में बेचने पर हुई कार्रवाई, पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को किया गया निलंबित

Fri, 20 Sep 2024 12:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 20 Sep 2024 12:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिन पहले पाठ्य पुस्तक निगम की ओर से छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रौद्र रूप देखने को मिला है।

विज्ञापन
Action taken for selling government books as junk, General Manager of Textbook Corporation suspended in CG
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कुछ ही दिन पहले पाठ्य पुस्तक निगम की ओर से छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रौद्र रूप देखने को मिला है। पूरे मामले को लेकर सीएम साय ने अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबन किया गया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। सीएम साय ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस को लेकर सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए थे। सीएम साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना को लेकर अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में कड़े तेवर दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने  निलंबन की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक लापरवाही उन्हें बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बिलकुल भी लापरवाही नहीं चाहते। शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी ने लापरवाही या भ्रष्टाचार किया, तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed