फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   accused who cheated lakhs of rupees in the name of chit fund company in Janjgir Champa has been arrested

CG: जांजगीर चांपा में चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 07:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Apr 2025 07:07 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले में चिटफंड कंपनी के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
accused who cheated lakhs of rupees in the name of chit fund company in Janjgir Champa has been arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले में लंबे समय से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र बिषे को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चिटफंड कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को दोगुनी-तिगुनी रकम का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। चिटफंड कंपनी विनायक होम्स रियल स्टेट कंपनी के संचालक आरोपी जितेंद्र बिषे एवं उसके अन्य साथियों ने लोगों को विशेष ऑफर योजना का प्रलोभन देकर निवेशकों से लगभग आठ लाख 33 हजार पचास रूपये का धोखाधड़ी की थी।

विज्ञापन


चांपा थाने में वर्ष 2021 में धारा 420,34 भादवि ईनामी चिट फण्ड एवं धन परिचालन स्कीम की धारा 3,4,5 एवं छ.ग. निक्षेपको का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 6,10 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी पहले से जिला जेल जशपुर में अन्य धोखाधड़ी के मामलों में निरुद्ध था। माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए जांजगीर लाया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर ग्रामीणों से कहा कि रुपये जमा करें उन्हों दो-तीन गुना ज्यादा लाभ देगा। इसके बाद लाखों रुपये की धोखधाड़ी करके फरार हो गया। इस मामले में अन्य डायरेक्टर पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed