फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused sentenced to death for 5 years old girl rape and murder

5 साल की गूंगी-बहरी मासूम से रेप के बाद हत्या करने वाले को मौत की सजा

Mon, 27 Aug 2018 02:43 AM IST
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर Updated Mon, 27 Aug 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
Accused sentenced to death for 5 years old girl rape and murder

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तीन साल पहले 5 साल की गूंगी-बहरी बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर देने के आरोपी युवा को अदालत ने मौत की सजा दी है। पोक्सो अदालत के विशेष जज शुभ्र पचौरी ने 24 वर्षीय राम सोना को वर्ष 2015 की इस घटना के लिए शुक्रवार को दोषी ठहराए जाने के बाद सजा सुनाई।

विज्ञापन


दुर्ग के अतिरिक्त सरकारी वकील कमल किशोर वर्मा ने बताया कि अदालत ने राम सोना की मां कुंती सोना (42 साल) और दोस्त अमृत सिंह (23 साल) को भी अपराध के सबूत मिटाने के आरोप में 5-5 साल कैद की सजा सुनाई है। वर्मा ने कहा कि दुर्ग जिले के इतिहास में किसी रेप आरोपी को फांसी की सजा देने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


प्लास्टिक बैग में लपेटकर फेंक दी थी लाश

दुर्ग के खुर्शीपार क्षेत्र के निवासी राम सोना ने स्थानीय गूंगी-बहरी बच्ची के साथ 25 फरवरी, 2015 को दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में उसने मां व दोस्त की मदद से शव को एक प्लास्टिक बैग में लपेटकर करीब 45 किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। जांच के दौरान राम सोना की मां के अपराध स्वीकार कर लेने पर तीनों को गिरफ्तार किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed