{"_id":"63f1cb4297980d0cd4015677","slug":"accused-attacked-on-girl-with-gandase-in-pahadi-chowk-raipur-video-viral-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर के पहाड़ी चौक पर गंडासे से हमला: धारदार हथियार थामे लड़की का बाल पकड़कर सड़क पर घूमाया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर के पहाड़ी चौक पर गंडासे से हमला: धारदार हथियार थामे लड़की का बाल पकड़कर सड़क पर घूमाया, वीडियो वायरल
Sun, 19 Feb 2023 12:40 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:40 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हा जाएंगे। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि भला ऐसे कोई किसी के साथ कैसे कर सकता है।
धारदार हथियार थामे लड़की का बाल पकड़कर सड़क पर घुमाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हा जाएंगे। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि भला ऐसे कोई किसी के साथ कैसे कर सकता है। यह सनसनीखेज वीडियो रायपुर के पहाड़ी चौक का बताया जा रहा है। आरोपी रात में लड़की का बाल पकड़कर सड़क पर घूमा रहा है। इतना ही नहीं हाथ में धारदार हथियार (गंडासा) थामे लड़की का बाल पकड़कर जबरन ले जा रहा है। यह घटना गुढ़ियारी थाने क्षेत्र का है।
वीडियो वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग युवती की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति आरोपी युवक को ऐसा क्रूर कृत्य करने से नहीं रोका। वह बेधड़क इस तरह का अमानवीय कृत्य को अंजाम देता रहा। वहीं लोग तामाशाबीन बने रहे।
विज्ञापन
वीडियो वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग युवती की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति आरोपी युवक को ऐसा क्रूर कृत्य करने से नहीं रोका। वह बेधड़क इस तरह का अमानवीय कृत्य को अंजाम देता रहा। वहीं लोग तामाशाबीन बने रहे।
तामाशबीन बने रहे लोग
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आरोपी पहाड़ी चौक पर युवती को रात में बाल पकड़कर घूमाता रहा। वहीं हाथ में धारदार हथियार (गंड़ासा) थामे बेधड़क घूमाता रहा। इस दौरान नाबालिग की मदद करने के लिए कोई भी शख्स सामने नहीं आया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी ओंकार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.