फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accused arrested with country made pistol

देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार: पेशेवर अपराधी को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, पहले भी जा चुका है जेल

Tue, 19 Sep 2023 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

आरोपी द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से अवैध रूप से पिस्टल पाए जाने पर पुलिस द्वारा पिस्टल को जब्त किया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन
Accused arrested with country made pistol
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी पूर्व में हत्या के प्रयास और मारपीट के प्रकरण में भी जेल जा चुका है पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने कंचन बाग पानी टंकी के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी हर्षित सिंह एक पिस्टल लेकर घूम रहा है जिससे आसपास के लोग दहशत में हैं। सूचना मिलने पर साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस की स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी हर्षित सिंह उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

विज्ञापन


आरोपी द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से अवैध रूप से पिस्टल पाए जाने पर पुलिस द्वारा पिस्टल को जब्त किया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed