{"_id":"6818c5d59476c030100e4cef","slug":"accused-arrested-with-130-onerex-intoxicating-syrup-in-janjgir-champa-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा: घर में छिपाकर रखा था ओनेरेक्स नशीली सिरप, 130 शीशियों के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा: घर में छिपाकर रखा था ओनेरेक्स नशीली सिरप, 130 शीशियों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Mon, 05 May 2025 08:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 05 May 2025 08:01 PM IST
सार
चांपा पुलिस ने भोजपुर निवासी शहबाज अली को 130 नग ओनेरेक्स नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया। NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए ओनेरेक्स नशीली सिरप को जब्त कर आरोपी शहबाज अली को गिरफ्तार किया है। NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भोजपुर निवासी शहबाज अली अपने घर में अवैध रूप से नशीली सिरप बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शहबाज अली भागने की कोशिश करता हुआ पकड़ा गया। उसके घर की तलाशी में एक बोरी से 130 नग (100 ml)
विज्ञापन
ओनेरेक्स नशीली कफ सिरप की शीशियां और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
चांपा थाने में शहबाज अली के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।