फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Accident in UltraTech cement plant laborer death

छत्तीसगढ़: अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में हादसा, मजदूर की मौत तनाव का माहौल, मजदूरों ने बंद किया काम

Fri, 07 Jul 2023 11:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Jul 2023 11:27 PM IST
सार

घटना के बाद मजदूरों में प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है। सभी मजदूर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

विज्ञापन
Accident in UltraTech cement plant laborer death
अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में बड़ा हादसा हुआ है। कार्य के दौरान मजदूर की मौत हो गई है। इस हादसे से कंपनी में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की वजह से मजदूर की जान गई है। घटना के बाद मजदूरों में प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है। सभी मजदूर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, कुकुरडीह गांव में नव निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में कार्य करते समय मजदूर की मौत हो गई। इस घटना से सीमेंट प्लांट के आक्रोशित मजदूरों ने काम बंद कर दिया। मजदूरों की मांग है कि मुआवजा और पीड़ित परिवार को नौकरी दी जाए। मृतक मजदूर का नाम श्रीकांत बिहार निवासी बताया जा रहा है। वह हाजी बाबा ग्रुप में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के अंदर काम करता था। घटना के बाद से प्रबंधन सामने नहीं आ रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed