{"_id":"6878ac6511276a62f206f008","slug":"acb-team-arrested-patwari-while-taking-a-bribe-of-rs-20-000-in-janjgir-champa-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: एसीबी की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी को पकड़ा, जमीन दुरुस्ती के लिए ले रहा था घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: एसीबी की टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी को पकड़ा, जमीन दुरुस्ती के लिए ले रहा था घूस
Thu, 17 Jul 2025 01:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:28 PM IST
सार
जांजगीर-चांपा के पटवारी को जमीन दुरुस्ती के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने पटवारी को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा में पटवारी बालमुकुंद राठौर को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बालमुकुंद ने सत्येंद्र कुमार राठौर से जमीन के दस्तावेज में बहन का नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। बालमुकुंद राठौर पुटपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
सत्येंद्र की शिकायत पर गुरुवार दोपहर 12 बजे एसीबी बिलासपुर की टीम जांजगीर पहुंची। सत्येंद्र को केमिकल लगे नोट देकर पटवारी के पास भेजा गया। पैसे लेते समय एसीबी ने दबिश दी और केमिकल लगे नोट जब्त किए। पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, जब उनके हाथ पानी में डुबाने पर रिश्वत के नोटों का रंग निकला। फिलहाल कार्रवाई जारी है और पटवारी को जांजगीर जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन