फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ACB raids on the premises of Additional Director General of Police in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के ठिकानों पर एसीबी का छापा, बेनामी संपत्तियों की जानकारी मिली

Fri, 02 Jul 2021 12:08 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 12:08 AM IST
सार

एसीबी निदेशक ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले कि सिंह ने अलग अलग स्थानों पर करोड़ों रूपए की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की है तथा बड़े लेन-देन किए हैं।

विज्ञापन
ACB raids on the premises of Additional Director General of Police in Chhattisgarh
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो छत्तीसगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है।

विज्ञापन


एसीबी के अधिकारियों के अनुसार ब्यूरो को सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बेनामी संपत्तियां अर्जित करने की जानकारी मिली है। एसीबी निदेशक आरिफ शेख ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि टीम ने आज सिंह के 15 ठिकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन


शेख ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिंह के खिलाफ उनके आर्थिक अपराध ब्यूरो के कार्यकाल के दौरान अवैध वसूली, भयादोहन आदि के माध्यम से अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसके आधार पर पूर्व में प्राथमिक जांच की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेख के मुताबिक साथ ही उन्होंने फर्जी कंपनियों में निवेश कर धनशोधन का प्रयास किया है तथा रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्रों में बेनामी संपत्तियां अर्जित करने की प्रामाणिक पुष्टि हुई है।

शेख ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आए प्रमाणित तथ्यों के आधार पर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आज सुबह उनके 15 स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई।


अधिकारी ने बताया कि छापे की कार्रवाई जारी है तथा शुक्रवार तक चलने की संभावना है। छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी और विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया जा सकेगा। शेख ने बताया कि एडीजी सिंह के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा भी बेनामी एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।

एडीजी जीपी सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सिंह एसीबी के मुखिया भी रहे हैं। राज्य सरकार ने उन्हें पिछले वर्ष जून माह में हटा दिया था। सिंह के स्थान पर भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आरिफ शेख को एसीबी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed