फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ACB raids on chhattisgarh's corrupt officials residence, crore recover

छत्तीसगढ़ः फर्श तोड़कर निकाली गईं नोटों की गड्डियां

Tue, 21 Jul 2015 06:26 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
ACB raids on chhattisgarh's corrupt officials residence, crore recover

मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई। एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की ओर से भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


इस दौरान रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और जगदलपुर में विभिन्न विभागों के दर्जनभर अधिकारियों के घरों और ऑफिसों में छापामारी की गई।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार सोमवार को की गई कार्रवाई में सिंचाई, वन विभाग, महिला एंव बाल विकास, नगर निकाय, आवासीय और स्वास्थ्य विभाग के दर्जनभर अधिकारियों के यहां मारे गए छापे में अधिकारियों को करोडों की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


सौ से ज्यादा अधिकारियों की टीम ने सोमवार को भ्रष्ट अधिकारियों की संपति का खुलासा करने और उन्हें बेनकाब करने के लिए कार्रवाई शुरू की।

एसीबी के 100 से ज्यादा अधिकारियों ने की छापामारी

ACB raids on chhattisgarh's corrupt officials residence, crore recover

एसीबी के अपर निदेशक मुकेश गुप्ता के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई में रायपुर नगर निगम के एक्सीक्युटिव इंजीनियर मनोज सिंह ठाकुर, महानंदी प्रोजक्ट के एक्जीक्युटिव इंजीनियर सुरेश पांडे, एसडीओ इंचार्ज एनके जैन के घरों पर छापामारी की गई।

सुरेश पांडे इस दौरान अपने घर नहीं मिले उन्होंने बताया कि वो सरकारी काम से रायपुर जा रहे हैं। जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार इसके बाद अगली कार्रवाई सुबह पांच बजे महिला एंव बाल विकास विभाग के अधिकारी किशन कांति टंडन के बिलासपुर स्थित आवास पर की गई।

अधिकारियों के अनुसार जब उन्होंने टंडन के घर पर दस्तक दी तो उन्होंने भागने का प्रयास भी किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने पाया कि टंडन ने आय से कई गुणा संपति मस्तूरी, राजनंदगांव और जगदलपुर के अलावा विभिन्‍न जगह पर एकत्र कर रखी थी।

फारेस्ट रेंजर के घर से बरामद हुई करोडों की संपति

ACB raids on chhattisgarh's corrupt officials residence, crore recover

जिसकी कीमत करोडों में बैठती है। जांच अधिकारियों को टंडन के आवास से दो करोड़ की नकदी भी बरामद हुई जिसे उन्होंने सीज कर दिया।

टीम की छापामारी रात तक जारी थी इस कारण भ्रष्ट अधिकारियों के यहां से बरामद हुई वास्तविक संपति और धनराशि का आंकलन नहीं लगाया जा सका था।
 
वहीं एसीबी अधिकारियों के अनुसार सुकमा के फारेस्ट रेंजर अजय कावरे के कोरबा और जगदलपुर ‌‌स्थित फार्म हाउस से एक करोड़ की नकदी, सात किलो चांदी, पांच किलो सोने के आभूषण और अन्य बेनामी संपति बरामद हुई। अधिकारियों को कावरे के घर से नकदी बरामद करने के लिए फर्श की टाइलों को तोड़ना पड़ा।

अधिकारियों के अनुसार यह छापामारी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अंजाम दी गई। अगले 24 घंटे में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed