फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AC city bus service starts from Raipur mana airport to Durg, know here route and fare

यात्रियों को मिली बड़ी राहत: रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक AC सिटी बस सेवा शुरू, जानें रूट और किराया

Tue, 25 Jul 2023 11:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 11:39 PM IST
सार

फ्लाइट से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए राहत भरी खबर है। स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना रायपुर से दुर्ग तक सफर करने के लिए एयर कंडीशनर सिटी बस आज मंगलवार से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
AC city bus service starts from Raipur mana airport to Durg, know here route and fare
रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक AC सिटी बस सेवा शुरू, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फ्लाइट से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उनके लिए राहत भरी खबर है। स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना रायपुर से दुर्ग तक सफर करने के लिए एयर कंडीशनर सिटी बस आज मंगलवार से शुरू हो गई है। पहली सवारी बस स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना की गई। अब दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट माना तक आने-जाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन


ये हैं रूट
यह बस नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाठागांव, टाटीबंध, पॉवर हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। 

ये है टाइम
बस स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना रायपुर से सुबह 8.30, 10.15, दोपहर 2.30 और शाम 6.30 बजे छूटेगी। इसी प्रकार पूरी तरह एसी बस दुर्ग से सुपेला, पॉवर हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट तक पहुंचेगी। दुर्ग से यह बस सुबह 7.50 बजे, 11.15, दोपहर 12.50 बजे, और शाम 4.45 बजे छूटेगी। 
विज्ञापन




ये है किराया
इस बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया 100 रुपया तय किया गया है। बस हर दिन चार फेरे लेगी। 

रायपुर-दुर्ग यात्रियों को बड़ी राहत
प्रतिदिन सैकड़ों लोग रायपुर, भिलाई, दुर्ग के लिए बस, ऑटो या टैक्सी से एयरपोर्ट तक पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें 400 रुपये से 1500 तक देने पड़ते हैं। ऐसे में सरकारी बस सेवा शुरू होने से लोगों को कम दर पर ऐसी बस की सुविधा मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed