फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AAP state co incharge Amritpal Singh visit Korba CG Election2023

CG Election: छत्तीसगढ़ में जगह बनाना चाहती है आप, सह प्रभारी ने कांग्रेस और बीजेपी सरकार को लेकर कही ये बातें

Thu, 05 Oct 2023 12:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 05 Oct 2023 12:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प बन गया है और लोगों में पार्टी को लेकर उत्साह है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह पार्टी की नींव मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
AAP state co incharge Amritpal Singh visit Korba CG Election2023
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह आज छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दौरे पर हैं। वे अपनी पार्टी की नींव मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इसी तारतम्य में अमृतपाल सिंह कटघोरा विधानसभा पहुंचे, जहां आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष द्वारा कटघोरा नगर में विशाल रैली निकाली और जनसभा का आयोजन किया।

विज्ञापन


प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि '15 साल बीजेपी और 5 साल कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में शासन किया, लेकिन यहां के लोगों को क्या मिला? वही खराब सड़क, न अच्छा स्कूल दे पाई और न अच्छे कॉलेज दे पाई। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प बन गया है और लोगों में पार्टी को लेकर उत्साह है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब पहले की तरह नहीं रहीं हैं। महिलाएं अब पढ़ी, लिखी और एजुकेटेड हैं। उनको पता चल गया है कि उनके अधिकार क्या हैं, अब वो साड़ियों के पीछे, दारू के पीछे नहीं जाएंगी। इस बार मुद्दों की राजनीति होगी।
विज्ञापन


प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता ने बीजेपी को चुना, जिससे तंग आकर कांग्रेस की सरकार बनी। लेकिन ये सरकार भी छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता के साथ छलावा कर रही है। किसानों और बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है। आज किसान परेशान है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की सड़कों की हालत बद से बदतर है। जनता परिवर्तन चाहती है, आने वाले समय में निश्चित ही परिवर्तन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed