{"_id":"6469e5e647a5a47ca30f5be6","slug":"aap-showed-black-flag-during-cm-bhupesh-baghel-was-going-to-bharose-ka-sammelan-at-patan-durg-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने CM भूपेश को दिखाया काला झंडा, पाटन के लिए जा रहा था काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने CM भूपेश को दिखाया काला झंडा, पाटन के लिए जा रहा था काफिला
Sun, 21 May 2023 03:05 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 03:05 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज रविवार को सीएम भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाया। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सीएम भूपेश का काफिला रायपुर से दुर्ग जिले के पाटन के लिए रवाना हो रहा था।
विज्ञापन
आप कार्यकताओं ने भूपेश के काफिला को दिखाया काला झंडा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज रविवार को सीएम भूपेश बघेल को काला झंडा दिखाया। राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सीएम भूपेश का काफिला रायपुर से दुर्ग जिले के पाटन के लिए रवाना हो रहा था। इस दौरान महादेव घाट में पहले से मौजूद आप के कार्यकर्ताओं ने सीएम भूपेश को काला झंडा दिखाया और नारेबाजी की। मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सचिव उत्तम जायसवाल और दुर्ग जिला अध्यक्ष अमित हिरवानी को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि आप के नेताओं ने अचानक सड़क पर उतरकर सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। काले झंडे दिखाकर राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सीजीपीएससी में हुई अनियमितता के खिलाफ सीएम को काले झंडे दिखा रहे थे। जैसे ही सीएम का काफिला महादेव घाट से निकल रहा था, तभी आप के नेताओं ने सीएम खिलाफ जोर-जोर से चिल्लाकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस ने आप नेताओं को दबोचा। बता दें कि आज दुर्ग जिले के पाटन तहसील में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए सीएम निकल रहे थे।