फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AAP MP Sanjay Singh Gariaband CG visit, World Tribal Day on 9 August

गरियाबंद आयेंगे आप सांसद संजय सिंह: विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Fri, 07 Aug 2026 10:49 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 10:49 PM IST
सार

AAP MP Sanjay Singh CG visit: आप आदमी पा्र्टी सांसद संजय सिंह छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगे। वे विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को गरियाबंद में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh Gariaband CG visit, World Tribal Day on 9 August
आप आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

AAP MP Sanjay Singh CG visit: आप आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह छत्तीसगढ़ प्रवास पर आयेंगे। वे विश्व आदिवासी दिवस पर नौ अगस्त को गरियाबंद में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन



इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक मुकेश अहलावत भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ आप के सभी पदाधिकारी और आदिवासी समाज के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस संबंध में आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज को बुलंद करने का मंच है। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का हक छीनने की साजिश और उनके  प्रमुख मुद्दों, समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा होगी। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी वर्गों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने की अपील की है। 
विज्ञापन


ये है शेड्यूल
सांसद संजय सिंह 8 अगस्त की रात 9 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। नवीन विश्राम गृह नवा रायपुर में सुबह 9 बजे मीडिया से चर्चा करेंगे। सुबह साढ़ें नौ बजे नवा रायपुर से रैली गरियाबंद के लिए निकलेगी। दोपहर तीन बजे आयोजित कार्यक्रम में वो हिस्सा लेंगे । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed