फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AAP leader Sanjeev Jha Damage control was saved by making Singhdev deputy CM

'सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाकर डैमेज कंट्रोल से बचाया': CM भूपेश से कांग्रेस का भरोसा खत्म, आप ने साधा निशाना

Thu, 29 Jun 2023 08:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 08:05 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। संजीव झा ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को आनन-फानन में उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा मैं 60 दिन का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर टीएस सिंहदेव को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
AAP leader Sanjeev Jha Damage control was saved by making Singhdev deputy CM
संजीव झा, प्रभारी, छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। संजीव झा ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को आनन-फानन में उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा मैं 60 दिन का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर टीएस सिंहदेव को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आनन-फानन में उप मुख्यमंत्री बनाना कई तरह के सवाल खड़े करता है। क्या कांग्रेस कोई डैमेज कंट्रोल कर रही है? क्या अब कांग्रेस मान रही है कि भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की जनता को भरोसा नहीं है? क्या ये कांग्रेस मान रही है कि बीते साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार हुआ है? 

विज्ञापन


संजीव झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ से जो वादा किया गया जो वह पूरा नहीं किया गया। ऐसे में जब चुनाव का समय है, जब भूपेश बघेल पर जनता का भरोसा खत्म हो रहा है, तो अब टीएस सिंहदेव को आगे किया गया। क्योंकि कई बार 'राजा साहब' खुले मंच पर कह चुके हैं कि हमारी सुनी नहीं जा रही है। सीएम भूपेश बघेल पहले आधा समय अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे और अब डैमेज कंट्रोल करने के लिए राजा साहब को आगे किया जा रहा है। पहले भी कई बार दोनों के बीच अनबन की बातें सामने आई हैं। दो असहमत व्यक्तियों को कांग्रेस साथ मिलाकर क्या करना चाहती है। कहीं इसका हर्जाना जनता को तो नहीं भरना पड़ेगा।
विज्ञापन


'आधा-अधूरा वादा पूरा किया'
छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा किया गया था आधे से ज्यादा वादा घोषणा पत्र में है और जो वादा पूरा किया गया वह आधा-अधूरा पूरा किया गया। हसदेव जंगल को लेकर कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर करे, प्रदेश की जनता से माफी मांगे। क्या अब टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम बनने के बाद अपना वादा निभाएंगे। क्या जंगल कटना रुकेगा। कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में कई तरह के गुट हैं। कई वरिष्ठ मंत्री नाराज हैं। तो क्या उप मुख्यमंत्री झुनझुना से नेताओं की नाराजगी खत्म हो सकती है तो सभी को डिप्टी सीएम बना देना चाहिए। कांग्रेस आज युद्ध का अखाड़ा-कुरुक्षेत्र बन गया है। प्रदेश प्रभारी और पीसीसी चीफ के बीच तालमेल ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'साढ़े चार सालों में प्रदेश की जनता को लूटा गया'
संजीव झा ने कहा अब टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल अपने एजेंडा पर काम करेंगे। कांग्रेस के लीडरशिप और संगठन में भी कन्फ्यूजन का माहौल है। आज प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सभी वादे पूरा किए जाएंगे। पिछले साढ़े चार सालों में प्रदेश की जनता को लूटा गया उसकी भरपाई कैसे होगी। कांग्रेस यह भी नहीं तय कर पा रही है कि चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा किसे बनाया जाएगा। किससे के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जमीन खिसक गई है। इनके नेता कहते हैं 'भूपेश है तो भरोसा है और जनता कह रही है कि भूपेश है तो धोखा है, भूपेश है तो भ्रष्टाचार है।' 

'कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है'
झा ने कहा कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व तय नहीं कर पा रही है कि किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस ने जनता से यह वादे पूरे नहीं किए हैं. इसलिए हार का डर सता रहा है। कांग्रेस ने जनता के सभी उम्मीदों को तोड़ा है, धोखा देने का काम किया है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की जनता एक विकल्प की तलाश में है, इसलिए प्रदेश की जनता को कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प में है। दो जुलाई को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की बिलासपुर में महारैली होने जा रही है। उन्होंने प्रदेश की जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। 


'आप के संपर्क में कांग्रेस-बीजेपी के कई नेता' 
प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के बहुत सारे नेता नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस-बीजेपी के बहुत नेता हमारे में संपर्क में हैं। बहुत लोगों से बातचीत हो रही है। जो नेता नए छत्तीसगढ़ का निर्माण करना चाहते हैं, जो छत्तीसगढ़ का विकास चाहते हैं उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है। समय आने पर कांग्रेस और बीजेपी से नाराज नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराया जाएगा। सही आने पर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed