फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   aadhar card for children will be made at home in Chhattisgarh

Chhattisgarh : अब घर बैठे एक कॉल पर बनेगा आधार कार्ड, मुख्यमंत्री मितान योजना में 5 साल तक के बच्चों को सुविधा

Tue, 01 Nov 2022 12:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Nov 2022 12:42 PM IST
सार

पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण होता है। छोटे बच्चों का आधार बनाने से यह एक डिजिटल फोटो पहचान के रूप में भी काम आता है। मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है। 

विज्ञापन
aadhar card for children will be made at home in Chhattisgarh
aadhar card new - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब एक कॉल पर घर बैठे आधार कार्ड बन सकेगा। इस सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार एक नवंबर से कर दी है। हालांकि इसका फायदा सिर्फ पांच साल तक के बच्चों को ही मिलेगा। नागरिकों को आवश्यक सेवाएं घर में ही उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना में इस नई सेवा को जोड़ा गया है। फिलहाल इस सेवा की शुरुआत शहरी क्षेत्रों में की गई है। 

विज्ञापन


टोल फ्री नंबर 14545 पर करना होगा कॉल
इस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपनी सुविधानुसार अप्वाइंटमेंट बुक किया जा सकता है। आवेदक की ओर से तय की गई तारीख और समय के अनुसार, मितान घर आकर बच्चों का आधार कार्ड पंजीकरण करने आएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ ही दिनों में बच्चे का आधार कार्ड आवेदक की ओर से दिए गए पते पर पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन




माता-पिता का आधार और बायोमैट्रिक अनिवार्य
मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड, सीजीएसएस/ स्टेट गवर्नमेंट/ ईसीएचएस/ ईएसआईसी /मेडिकल कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, राज्य या केंद्र सरकार की ओर से जारी परिवार संबंधित कोई दस्तावेज होना चाहिए। बच्चों के आधार पंजीकरण के समय माता, पिता मे से किसी एक का आधार नंबर और बायोमेट्रिक अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चों का आधार बनाने के लाभ
पांच साल तक के बच्चों का आधार कार्ड विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण होता है। छोटे बच्चों का आधार बनाने से यह एक डिजिटल फोटो पहचान के रूप में भी काम आता है। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट, पैन कार्ड, बैंक खाता के लिए भी आधार कार्ड उपयोगी रहेगा। मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है। 


अफसरों की ओर से बताया गया कि इसे बाद में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में शुरू किया जाएगा। इस योजना में अब तक जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र जैसे ज़रूरी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed