{"_id":"69c9204e6e2375f0ca073b2b","slug":"a-youth-was-beaten-up-for-not-paying-for-drugs-two-accused-including-a-minor-were-arrested-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, एक नाबालिग समेत दो आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, एक नाबालिग समेत दो आरोपी पकड़े गए
Sun, 29 Mar 2026 06:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 29 Mar 2026 06:23 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में नशे के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने एक युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में नशे के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने एक युवक और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 28 मार्च 2026 को नुमान खान ने शिकायत दर्ज कराई कि वह राजातालाब स्थित बाबा दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला मोहतसीन खान अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और उससे नशा करने के लिए 2000 रुपये की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। इस हमले में पीड़ित के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहतसीन खान को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक और विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मामले की आगे की जांच जारी है।