{"_id":"68204e44fc8ec828360af548","slug":"a-young-man-fainted-after-hiding-in-a-straw-stack-in-balod-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: आधी रात महिला के घर में घुसा रहा था युवक, भूसे में छिपने से घुटने लगा दम; देखें हैरान कर देने वाला वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: आधी रात महिला के घर में घुसा रहा था युवक, भूसे में छिपने से घुटने लगा दम; देखें हैरान कर देने वाला वीडियो
Sun, 11 May 2025 12:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 11 May 2025 12:48 PM IST
सार
बालोद जिले में एक युवक आधी रात में एक महिला के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। हंगामा होने पर भूसे में छिप गया, जिससे उसके दम घुटने लगा। उसे आपातकालीन वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
भूसे में छिपा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के जगन्नाथपुर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक आधी रात को एक महिला के घर में गुप्त रास्ते से घुसने की कोशिश कर रहा था। महिला और पड़ोसियों को इसकी भनक लगते ही हंगामा मच गया। पकड़े जाने के डर से युवक भूसे के ढेर में छिप गया और बेहोशी का नाटक करने लगा।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को भूसे के ढेर से निकाला। बताया जा रहा है कि ढेर में छिपने के कारण उसका दम घुटने लगा था। उसे आपातकालीन वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। वर्तमान में युवक पुलिस हिरासत में है और पूछताछ जारी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन