फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A woman's body was found in an open plot in Raipur, causing a stir; police are investigating from every angle

Crime News: रायपुर में महिला का शव मिलने से हड़कंप, खुले प्लॉट में मिला शव; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Thu, 23 Jul 2026 07:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 Jul 2026 07:06 PM IST
सार

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित स्वागत विहार कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में महिला का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
A woman's body was found in an open plot in Raipur, causing a stir; police are investigating from every angle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र स्थित स्वागत विहार कॉलोनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


मृतका की पहचान बोरियाकला निवासी 35 वर्षीय सुभद्रा बाई साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर महिला के साथ किसी गंभीर वारदात की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मृतका की गतिविधियों और उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही महिला की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित एंगल पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed