फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A woman in labor, suffering from pain, delivered a baby on the way in a 108 ambulance in Korba

Korba News: दर्द से तड़प रही प्रसूता का 108 एंबुलेंस में रास्ते में हुआ प्रसव, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ

Thu, 16 Oct 2025 03:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 Oct 2025 03:57 PM IST
सार

कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर लेमरू क्षेत्र की रहने वाली एक प्रसूता ने प्रसव पीड़ा के चलते 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
A woman in labor, suffering from pain, delivered a baby on the way in a 108 ambulance in Korba
दर्द से तड़प रही प्रसूता का 108 एंबुलेंस में रास्ते में हुआ प्रसव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर लेमरू क्षेत्र की रहने वाली एक प्रसूता ने प्रसव पीड़ा के चलते 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेमरू निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी 30 वर्षीय नईहारो बाई को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिस पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। एंबुलेंस से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में गढ़कटरा मुख्य मार्ग पर लगभग 25 किलोमीटर दूर अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी रामेश्वरी कंवर और चालक कोमल ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोककर परिजनों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद माँ और बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। नईहारो बाई ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। परिजनों ने बताया कि यह उनका तीसरा बच्चा है। परिवार ने एंबुलेंस कर्मियों को समय पर मदद और हिम्मत दिखाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


ईएमटी रामेश्वरी कंवर ने बताया कि महिला की हालत ऐसी थी कि उसे अस्पताल तक ले जाना मुश्किल था। परिजनों की सहमति से रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार 108 एंबुलेंस में प्रसव की घटनाएँ हो चुकी हैं। ईएमटी की तैनाती होने से अब ऐसी आपात स्थितियों में जच्चा-बच्चा की जान सुरक्षित रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed