{"_id":"6a9fd980e0e8459f0b083938","slug":"a-two-story-house-built-on-government-land-in-bilaspur-was-demolished-with-a-bulldozer-the-corporation-took-a-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: बिलासपुर में सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया, तीन नोटिस के बाद निगम की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: बिलासपुर में सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया, तीन नोटिस के बाद निगम की कार्रवाई
Tue, 08 Sep 2026 03:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:20 PM IST
सार
नगर निगम ने अरपा पार बंधवापारा स्थित सतबहिनया मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बने अवैध दो मंजिला मकान को बुलडोजर से पूरी तरह ढहा दिया। निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई निर्माण से संबंधित दस्तावेज पेश न करने पर की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर नगर निगम ने अरपा पार बंधवापारा स्थित सतबहिनया मंदिर के पास सरकारी जमीन पर बने अवैध दो मंजिला मकान को बुलडोजर से पूरी तरह ढहा दिया। निगम प्रशासन ने यह कार्रवाई निर्माण से संबंधित दस्तावेज पेश न करने पर की है। मकान मालिक को पूर्व में तीन बार नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया था, लेकिन तय समय सीमा के भीतर कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की।
नगर निगम की जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल ने बताया कि सतबहिनया मंदिर बंधवापारा के निवासी रंजीत कश्यप ने बिना किसी अनुमति के सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दो मंजिला मकान बना लिया था। इस का पता चलने पर निगम ने उन्हें नियमानुसार तीन नोटिस दिए थे। प्रत्येक नोटिस में मकान मालिक को निर्माण कार्य से संबंधित जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद, तय समय सीमा के भीतर न तो आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए और न ही नोटिस का कोई संतोषजनक उत्तर दिया गया।
नोटिस का समय बीत जाने और कोई दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर निगम प्रशासन ने नियमानुसार कदम उठाया। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर जोन क्रमांक-8 और अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम ने मौके पर बुलडोजर की मदद से दोमंजिला अवैध निर्माण को पूरी तरह ढहा दिया।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि शहर में सरकारी जमीन या नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा और बिना अनुमति निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। निगम का कहना है कि शहर में सरकारी जमीन पर किए गए अन्य अवैध कब्जों और निर्माणों की भी गहन जांच की जाएगी तथा कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।